फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जीएसटी में नामांकन का अंतिम मौका,,-Lalitpur

जीएसटी में नामांकन का अंतिम मौका,,-Lalitpur

Sat, 24 Jun 2017 08:23 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी में नामांकन का अंतिम मौका,,-Lalitpur

विज्ञापन
जीएसटी पोर्टल में नामांकन का अंतिम मौका
इसके लिए आज से 30 जून तक खुलेगी साइट
एक साल से रिटर्न दाखिल न करने पर नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
झांसी जोन के 31 हजार कारोबारियों में से 84 प्रतिशत ने ही अब तक अपना पंजीयन कराया है। जो व्यापारी अब तक गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) पोर्टल में नामांकन नहीं करा पाए हैं, उनके लिए 25 जून से 30 जून तक आखिरी बार ऑनलाइन साइट खोली जा रही है। उधर, विभाग ने उन कारोबारियों को नोटिस भेजना शुरू कर दिए हैं, जो पिछले एक साल से रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे हैं।
एक जुलाई -2017 से जीएसटी लागू होना है। इसके लिए करोबारियों को जीएसटी पोर्टल पर अपना ब्यौरा दर्ज कराना जरूरी है। इसके लिए सभी व्यापारियों के मोबाइल पर लॉगइन आईडी और पासवर्ड भेज दिए गए हैं। व्यापारियों को इनरोलमेंट कराने के लिए 15 जून तक की तिथि दी गई थी, लेकिन अभी भी झांसी जोन (झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट) के 31 हजार में पांच हजार से अधिक व्यापारियों ने नामांकन नहीं कराया है। इसमें मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन जनपद में पंजीकृत 19 हजार व्यापारियों में से 16330 कारोबारियों ने अपना नामांकन कराया है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-वन) लाखन सिंह ने बताया कि नामांकन कराने के लिए 25 से 30 जून तक साइट खुली रहेगी। साथ ही जिन व्यापारियों के प्रोविजनल आईडी और पासवर्ड नहीं मिले हैं या उनमें कोई कमी हैं। ऐसे करीब चार सौ व्यापारियों का ब्यौरा संशोधन के लिए भेज दिया गया है। पिछले एक साल से रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों को भी नोटिस भेजना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिक्कतें भी हैं
सीपरी बाजार के छोटा रायगंज निवासी दीपक अग्रवाल ने नौ मार्च 2016 को वैट (वाणिज्य कर) में पंजीकरण कराया था। जीएसटी में पंजीकरण कराने के लिए उन्होंने आवेदन किया तो उनके नाम की जगह राम किशोरी अग्रवाल लिखकर आ गया। अब वे नौ दिसंबर 2016 से नाम संशोधन कराने के लिए भटक रहे हैं। इसी तरह व्यापारी सुरेश कुमार यादव के प्रोविजनल आईडी में पासवर्ड लिखकर ही नहीं आया। ऐसे करीब 500 व्यापारी हैं जो इस तरह की समस्याओं से जूझ रहे, लेकिन कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed