{"_id":"594a8c284f1c1bb7528b470f","slug":"71498057768-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग: एक-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग: एक-Dehat
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआत में पद्मासन, ओम से समापन
सब हेड: ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ और पवेलियन की सीढ़ियों पर हुआ योगाभ्यास
क्रासर
लगभग एक हजार लोगों ने सीखे कई आसन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
विश्व योग दिवस पर ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ और पवेलियन की सीढ़ियों पर करीब एक हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। पद्मासन के साथ शुरू हुए हुआ अभ्यास सत्र ओम के उच्चारण के साथ समाप्त हुआ।
मंगलवार की देर शाम हुई बरसात के कारण स्टेडियम के मैदान में बुधवार सुबह तक कई स्थानों पर पानी भरा रहा। ऐेसे में यहां आए लोगों को एस्ट्रोटर्फ और पवेलियन की सीढ़ियों पर योगाचार्य विशाल यादव, नागेंद्र वर्मा, राधिका के दिशा निर्देशन मेें योगाभ्यास कराया गया। इनमें ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन, घुटना संचालन, योगासन में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तसन, त्रिकोणासन, उष्ट्रासन, शशांकसन, भुजंगासन, व्रजासन आदि का अभ्यास कराया गया। योग के प्रति महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों में खासा उत्साह नजर आया। बीमारी और मोटापा से कैसे दूर रहा जाए, इसे जानने के लिए लोगों में योग को लेकर खासी ललक रही। इस मौके पर सभी ने योग संकल्प का वाचन लिया और ओम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह, महापौर किरन वर्मा, विधायक रवि शर्मा, विधायक जवाहर सिंह राजपूत, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, एसएसपी जेके शुक्ल, बीएसए जय सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज कुमार पांडेय, संजीव सरावगी, संजीव त्रिपाठी, सुदर्शन शिवहरे, मनमोहन मनु, अतुल किलपन, मंजू शर्मा, चौधरी धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीएम ने किया योग का प्रचार प्रसार
प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग का प्रचार प्रसार किया है। योग सहज और सरल है तथा अंग्रेजी दवाओं से छुटकारा दिलाता है। प्रधानमंत्री ने हमें प्राचीन पद्धति से रूबरू कराया है। उन्होंने कहा कि योग करने से हमेशा ऊर्जा मिलती है और सदैव सकारात्मक सोच बनी रहती है।
बालिका हुई बेहोश
योगासन दौरान मिनी नाम की बालिका कुछ क्षणों के लिए बेहोश हो गई। वालंटियरों द्वारा उसे पानी पिलाया गया, जिससे वह कुछ समय बाद ठीक हो गई। इसके बाद फिर योगासन कार्यक्रम में शामिल हो गई।