फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   70 percent patients were discharged, 65 are still undergoing treatment.

Jhansi News: 70 फीसदी मरीज हुए डिस्चार्ज, 65 का अभी भी चल रहा इलाज

Wed, 01 Nov 2023 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
70 percent patients were discharged, 65 are still undergoing treatment.
- मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त की समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। फूड पॉइजनिंग के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए 70 फीसदी मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। जबकि, बच्चों समेत 65 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। किसी को उल्टी, दस्त तो किसी की पेट दर्द की समस्या ठीक नहीं हो रही है।
सीएचसी मोंठ, समथर सीएचसी समेत स्वास्थ्य इकाइयों में भर्ती करीब 250 मरीजों की सेहत बिगड़ने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। एक साथ इतने मरीज पहुंचने पर कॉलेज की इमरजेंसी में बेड का टोटा हो गया। एक-एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती करने पड़े। हालांकि, मरीजों की सेहत सुधरने पर लगातार उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। कॉलेज के क्रिटिकल केयर इंचार्ज डॉ. जकी सिद्दीकी ने बताया कि मंगलवार रात तक 70 फीसदी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उल्टी, पेट दर्द और दस्त की समस्या होने पर अभी 65 मरीज वार्डों में भर्ती हैं। आईसीयू में भर्ती दो मरीजों को पहले से ही ह्रदय संबंधी बीमारी थी। उनके हार्ट में तकलीफ होने पर ह्रदयरोग विशेषज्ञों से इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन




सेहत न सुधरने पर मोंठ में 39 मरीज हुए भर्ती

पूंछ। पूंछ में इलाज कराने वालों की सेहत में सुधार न होने पर 39 मरीज मंगलवार को मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. माताप्रसाद राजपूत ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम डेरा डाले हैं और मरीजों का लगातार इलाज किया जा रहा है। लोगों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed