फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   63 crore rupees worth of widening work of two roads started

Jhansi News: 63 करोड़ से दो सड़कों का चौड़ीकरण कार्य शुरू

Sun, 26 Jul 2026 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 26 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
63 crore rupees worth of widening work of two roads started
झांसी। जिले से ओरछा और बूढ़ा से बेहटा जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। 63 करोड़ रुपये से बनने वाले इस मार्ग का भूमिपूजन शनिवार को सांसद अनुराग शर्मा ने किया। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) इन दोनों सड़कों का चौड़ीकरण करवा रही है।
विज्ञापन

ओरछा जाने के लिए रिसाला चुंगी से ओरछा तिराहा के बीच करीब 5.90 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं ग्राम बूढ़ा से ग्राम बेहटा तक करीब 7.50 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण 37 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। दोनों मार्ग मध्य प्रदेश सीमा से जुड़े प्रमुख संपर्क मार्ग हैं। परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के साथ जल निकासी व्यवस्था, पुलिया, साइनबोर्ड समेत अन्य सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य किए जाएंगे। महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि यह सबसे अहम कार्य है। इन दोनों मार्ग के चौड़ीकरण से राहगीरों व यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर विधायक रवि शर्मा, विधायक डॉ. रश्मि आर्य, जिला पंचायत प्रशासक पवन गौतम, डीएम गौरांग राठी, जेडीए उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed