{"_id":"5cc4bd99bdec22075a3bc0cd","slug":"61556397465-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटेंगे
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्याशियों को भी इसका पूरा ध्यान रखना होगा। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
शनिवार की शाम विकास भवन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार की शाम छह बजे तक ही प्रचार की इजाजत दी गई थी। इस अवधि के बाद प्रचार नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। इस पर कार्रवाई होगी। हालांकि, प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। शनिवार की शाम से लेकर शराब, बीयर आदि की दुकानें मतदान की समाप्ति तक बंद रखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को वोटर पर्ची के साथ पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। मतदाता को फोटो पहचान पत्र समेत ग्यारह विकल्प दिए गए हैं। दिव्यांग, असहाय वृद्ध और छोटे बच्चे लेकर आने वाली महिलाओं को मतदान में सहूलियत दी जाएगी।
एसएसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि चुनाव के दरम्यान सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। पांच हजार से अधिक पुलिस बल की तैनाती है। इसके अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है। मतदान की शुचिता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं होगा। जिले की सीमाओं पर भी कड़ी चौकसी रहेगी। थाना स्तर पर मोबाइल टीमें बनाई गईं हैं, जो लगातार सक्रिय रहेंगी। व्यवस्था की गई है कि पांच - दस मिनट की अवधि में मोबाइल टीमें मतदान केंद्रों पर पहुंचती रहें।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, अपर जिलाधिकारी बी प्रसाद मौजूद रहे।