फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीयू अब एमपी के जिलों पर करेगा फोकस -Lalitpur

बीयू अब एमपी के जिलों पर करेगा फोकस -Lalitpur

Fri, 08 Mar 2019 09:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
बीयू अब एमपी के जिलों पर करेगा फोकस -Lalitpur
बीयू की नजर अब एमपी के जिलों पर
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अब मध्यप्रदेश के समीपवर्ती जिलों पर ध्यान देकर प्रवेश बढ़ाने का प्रयास करेगा। आसपास कोई बढ़ा विश्वविद्यालय नहीं होने की वजह से संभावनाएं भी अधिक हैं। कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं खत्म होते ही बीयू इस पर काम शुरू कर देगा। समीपवर्ती जिलों में कॅ रियर काउंसलिंग कार्यशालाएं शुरू होंगी।
पिछले साल हुई नकलविहीन परीक्षा ने प्रवेश के ग्राफ पर भी असर डाला है। हालांकि, विश्वविद्यालय पर इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। महाविद्यालय इससे सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। बीयू प्रशासन ने प्रवेश को और बढ़ाने के लिए अब मध्यप्रदेश के समीपवर्ती जिलों पर ध्यान देने का फैसला लिया है। दरअसल, निवाड़ी, टीकमगढ़, दतिया, शिवपुरी में कोई विश्वविद्यालय नहीं है। जबकि, छतरपुर में चार साल पहले ही एक विश्वविद्यालय खुला है। हालांकि, यहां पर ज्यादा कोर्स नहीं चल रहे हैं। ऐसे में बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश के आसपास के जिलों के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ही बड़ा शिक्षण केंद्र है। एक मार्च से शुरू हुई कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल में खत्म हो रही हैं। इसके बाद नए सत्र के प्रवेश शुरू होंगे। नए सत्र में प्रवेश बढ़ाने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इन्हीं समीपवर्ती जिलों में कॅरियर काउंसलिंग कार्यशालाएं आयोजित करेगा। कार्यशाला के जरिए वहां के छात्र-छात्राओं को कोर्सों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

झांसी के आसपास के मध्यप्रदेश के जिलों में कोई बड़ा शिक्षण संस्थान नहीं है। यहां पर कॅरियर काउंसलिंग कार्यशालाएं आयोजित कर छात्र-छात्राओं को कोर्सों की जानकारी दी जाएगी। इससे छात्र भी कोर्सों के बारे में अच्छे से समझने का मौका मिलेगा। - प्रो. जेवी वैशम्पायन, बीयू कुलपति।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed