{"_id":"5c66ffb9bdec2253970c4dd1","slug":"61550254009-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस के गुब्बारों के सिलिंडर पुलिस ने लिए कब्जे में-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस के गुब्बारों के सिलिंडर पुलिस ने लिए कब्जे में-City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस के गुब्बारों के सिलिंडर पुलिस ने लिए कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रधानमंत्री की जनसभा में गैस के गुब्बारों को उड़ाए जाने की खबर पर प्रशासन ने शहर भर के गुब्बारे वालों की तलाश कर देर रात ही सिलिंडर कब्जे में ले लिए थे।
प्रधानमंत्री की जनसभा में किसी भी तरह का व्यावधान पैदा नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कमर कसे हुए था। प्रशासन के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी जनसभा को लेकर काफी सतर्क नजर आ रहे थे। पुलिस के अधिकारी सभी पहलुओं पर लगातार नजरे गड़ाए हुए थे। जनसभा में काले गुब्बारे उड़ाए जाने की खबर व योजना को विफल करने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया था। सभा में किसी भी तरह का विरोध न हो इसके लिए शहर भर के गैस के गुब्बारों को बेचने वाले लोगों को तलाश कर सभी गुब्बारों वालों के गैस सिलिंडरों को कब्जे में ले लिया गया था।