{"_id":"5beaeeb8bdec2269a642c373","slug":"61542123192-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ - बीयू खेल-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ - बीयू खेल-Dehat
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
झांसी। अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों ने इस वर्ष आयोजित हुई अंतर महाविद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया था।
टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता के लिए बीयू कैंपस से प्रियांशु सिंह, शिवम सक्सेना का चयन हुआ। दोनों हिमाचल प्रदेश के चितकारा विश्वविद्यालय में प्रतिभाग करेंगे। टीम मैनेजर डॉ. एके श्रीवास्तव बनाए गए। वहीं, कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बीयू कैंपस से अनिकेत एवं खालिद खान का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मल्लखंभ प्रतियोगिता के लिए हुआ। दोनों हरियाणा के जींद स्थित चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में अपना प्रदर्शन करेंगे।
जिमनास्टिक एवं मल्लखंभ प्रतियोगिता के लिए बीयू कैंपस से शिवम सक्सेना, शुभम कंचन, अभिषेक आर्य, बीबीसी से आदित्य राजे, चित्रकूट के जीटीसी महाविद्यालय से कृष्ण कुमार त्रिपाठी का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मल्लखंभ प्रतियोगिता के लिए हुआ। सभी चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। टीम मैनेजर डॉ. आशीष जैन को नियुक्त किया गया है । चयनित प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलसचिव चतुरभुजी गुप्त ने बधाई दी।