{"_id":"5bb13bf4867a55510e62d165","slug":"61538341876-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी: दो अक्तूबर को खुले रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी: दो अक्तूबर को खुले रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अक्तूबर को खुले रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
- पोषण सप्ताह के समापन पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रभारी जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि दो अक्तूबर को पोषण माह के समापन जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएं। केंद्र पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि दो अक्तूबर को सभागार में छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण पत्र कार्यक्रम होगा। इसके लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को आंगनबाड़ी केंद्रों से प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। साथ ही हाथ धाने की विधि दर्शायी जाएगी और इसके फायदे बताए जाएंगे। किशोरियों को अनीमिया, आईएफए की गोलियों का सेवन और मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई की जानकारी दी जाएगी।
इस मौके पर सीएमओ डा. सुशील प्रकाश, पीडी डा. आरके गौतम, डीडीओ उग्रसेन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल आदि मौजूद रहे।