{"_id":"5b7c17b942c792463a2e4a76","slug":"61534859193-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शूटिंग, तीरंदाजी प्रतियोगिता भी होगी -Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शूटिंग, तीरंदाजी प्रतियोगिता भी होगी -Dehat
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवश्यकतानुसार बीयू का लोगो लगाएं
.......................................................
अब शूटिंग, तीरंदाजी प्रतियोगिता भी होगी
- यूनिवर्सिटी की स्पोर्ट्स काउंसिल ने लगाई मुहर
- इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता का शेड्यूल तय
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स काउंसिल ने अंतर महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता के लिए इस बार शूटिंग और तीरंदाजी को भी शामिल कर लिया है। बीयू समेत विभिन्न कॉलेजों को अलग-अलग प्रतियोगिता की मेजबानी दी गई है। प्रतियोगिता का शेड्यूल भी तय हुआ है।
मौजूदा सत्र में इस बार अलग-अलग खेलों की 29 प्रतियोगिताएं होंगी। 13 प्रतियोगिताओं की मेजबानी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय करेगा। इसमें एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष), बॉक्सिंग (महिला एवं पुरुष), जिमनास्टिक्स (महिला एवं पुरुष), जूडो, वेट लिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजीक व पावर लिफ्टिंग, टग ऑफ वार (महिला एवं पुरुष), स्क्वैश रैकेट (पुरुष), शूटिंग (महिला एवं पुरुष), आर्चरी (महिला एवं पुरुष), बैडमिंटन (महिला एवं पुरुष), क्रिकेट (पुरुष), क्रिकेट (महिला), फुटबॉल (पुरुष) शामिल है।
वहीं, टीकाराम कॉलेज, मोंठ को रेसलिंग (महिला एवं पुरुष), कालपी कॉलेज को क्रास कंट्री रेसेस, नेहरू महाविद्यालय, ललितपुर को योगा (महिला एवं पुरुष), बांदा के केसीएनआईटी को चेस (महिला एवं पुरुष), उरई के जमुना देवी नरेश कॉलेज को खो-खो (महिला), कालपी कॉलेज को खो-खो (पुरुष), आर्यकन्या कॉलेज को वॉलीबाल (महिला), बांदा के राजकीय महिला पीजी कॉलेज को कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता मिली है।
विज्ञापन
इसके अलावा बांदा के जेएन कॉलेज को हॉकी (पुरुष), कोंच के बाबा धनसिंह कॉलेज को कबड्डी (पुरुष), कुरारा के आरके कॉलेज को टेबल टेनिस (महिला एवं पुरुष) व बास्केटबॉल (पुरुष), ललितपुर के भगवान आदिनाथ कॉलेज को वॉलीबाल (पुरुष) व हैंडबॉल (महिला), ललितपुर के एनएमवी कॉलेज को हैंडबॉल (महिला) प्रतियोगिता के आयोजन का मौका मिला है। स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में शूटिंग और तीरंदाजी को भी शामिल किया गया है।