{"_id":"5a5cfdb44f1c1b8f268b4a63","slug":"61516043700-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग इकाई स्थापना को मिलेगा प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग इकाई स्थापना को मिलेगा प्रोत्साहन
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट की बैठक जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में की गई, इसमें जनपद में पूंजी निवेश के लिए प्रस्ताव देने के लिए विभिन्न उद्यमियों से अपील की गई।
जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त उद्योग ने उद्यमियों को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी की गई औद्योगिक नीति के अंतर्गत उद्योग स्थापना करने पर ब्याज उपादान, स्टांप शुल्क छूट, सौर ऊर्जा के अंतर्गत स्थापित होने वाली इकाइयों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में उद्योग के लिए पूर्ण भयमुक्त वातावरण मिलेगा एवं नव उद्यमी जहां भी उद्योग स्थापना को भूमि चाहेंगे वहां प्रदान की जायेगी।
उद्यमी 25 जनवरी तक अपने ऑन लाइन पंजीकरण समिट हेतु कराये। बैठक में उद्यम स्थापना के इच्छुक राज नारायण मालवीय, दैलवारा, राज ट्रांसफार्मर, मनोज कुमार एवं रोहित तिवारी, प्रबंधक तृप्ति फूड्स इंडिया लिमिटेड, ललितपुर, सेवाराम चैघरी महामंत्री जिला स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एशोसियेशन, मदन गोस्वामी, सचिव चंदेरा औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति, जनमेद पंथ चंदेरी साड़ी निर्माता, प्रदीप सोनी, हस्तशिल्प राज्य पुरस्कार में चयनित शिल्पकार एवं अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहें। बैठक के अंत में कमलेश सर्राफ द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं उद्यमीगण एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।