{"_id":"59a42e884f1c1bcf018b45ca","slug":"61503932040-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानचंद: फाइल दो-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यानचंद: फाइल दो-City
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी को बहुत कुछ दिया, पर कुछ नहीं मिला
आखिरी दिनों में मेजर ध्यानचंद के मन में रहा था मलाल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद अपने अंतिम दिनों में आर्थिक तंगी से परेशान थे। वह अक्सर कहते थे कि हॉकी को उन्होंने बहुत कुछ दिया, पर उन्हें कुछ नहीं मिला। यह कहना है उनके पुत्र पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद का।
अशोक बताते हैं कि दद्दा इतने नाराज रहते थे कि परिवार के सदस्यों को हॉकी नहीं खेलने देते थे। वह घर में पीछे के दरवाजे से हॉकी खेलने जाते थे। 29 अगस्त 1905 में इलाहाबाद में जन्मे मेजर ध्यानचंद ने बचपन में ही हॉकी थाम ली थी। जल्द ही हॉकी में विशेषज्ञता हासिल करने पर उन्हें पंजाब रेजीमेंट में जगह मिली। यहां उनके खेल में निखार आया और वह न्यूजीलैंड जाने वाली आर्मी हॉकी टीम का हिस्सा बने। न्यूजीलैंड में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद 1928 में उन्हें एस्टरडम ओलंपिक के लिए चुना गया, जिसके बाद वह भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य बन गए। 1936 में बर्लिन ओलंपिक में भारतीय टीम का नेतृत्व किया और स्वर्ण जीता। उनके खेल कौशल का जर्मन तानाशाह हिटलर मुरीद था। समूची दुनिया उनकी हॉकी खेल तकनीक की कायल थी। यही कारण है कि आस्ट्रिया के शहर विएना में मेजर ध्यानचंद की चार हाथ वाली मूर्ति लगी है। वही भारतीय डाक विभाग ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। इसके अलावा दिल्ली, झांसी में उनके नाम पर स्टेडियम बना। अंतर्राष्ट्रीय कॅरियर में दद्दा के 400 से अधिक गोल किए हैं। वर्ष 1956 में राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद से देश के तीसरे सबसे बडे़ नागरिक सम्मान पद्म भूषण से उन्हें सम्मानित किया था।
न लाइट जलती है, न सुरक्षा के इंतजाम
मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र देवेंद्र ध्यानचंद ने कहा कि हीरोज ग्राउंड के विकास की जरूरत है। हॉकी के जादूगर की समाधि स्थल मैदान में न तो लाइट की जलती और न ही सुरक्षा व्यवस्था है। अराजक तत्वों के जमावड़ा होने से कई बार झगडे़ की नौबत भी आ चुकी हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा चैनल पर आज डाक्युमेंट्री का प्रसारण
हॉकी के जादूगर पर बनी एक घंटे की डाक्युमेंट्री मंगलवार को राज्यसभा चैनल पर दोपहर दो बजे से प्रसारित की जाएगी। अशोक ध्यानचंद के अनुसार डाक्युमेंट्री में मेजर ध्यानचंद के 1928 से वर्ष 36 तक के खेल जीवन, हिटलर से मुलाकात, जीवन के अंतिम दिनों के दृश्य और उनके साथियों व पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों से बातचीत के अंश है।
खेलों से देश को जोड़ो पदयात्रा आज महानगर में
खेलों से देश को जोड़ो नारे के साथ ग्वालियर से निकली पदयात्रा महानगर में दोपहर को आएगी। कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम से तारक पारकर ने रविवार को पदयात्रा शुरू की थी, जो खेल दिवस को झांसी आएगी। राजकीय इंटर कॉलेज में स्वागत के उपरांत पदयात्रा पूर्व सांसद पं. विश्वनाथ शर्मा के आवास जाएगी। इसके बाद सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट, फिर ध्यानचंद स्टेडियम और इसके बाद ध्यानचंद जी की समाधि स्थल हीरोज मैदान में पहुंचेगी। यहां समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित क े बाद पदयात्रा का समापन होगा।