{"_id":"594a8c274f1c1b29548b4611","slug":"61498057767-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकुइयां रोड की सूरत बदली, रास्ते खुले-CTY","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकुइयां रोड की सूरत बदली, रास्ते खुले-CTY
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकुइयां रोड की सूरत बदली, रास्ते खुले
झांसी। पंचकुइयां रोड पर अवैध तरीके से तने होर्डिंग जड़ से उखाड़े और कब्जे हटाए जाने के बाद रास्ता चौड़ा नजर आ रहा है। अरसे बाद बुधवार को इस रोड पर न तो जाम लगा और न ही वाहन खड़े करने में दिक्कत हुई। अब असली चुनौती यही स्थिति बनाए रखने और पार्किंग के स्थायी इंतजाम करने की है। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय पुलिस के साथ नगर निगम की भी है। अमर उजाला की मुहिम के बाद हुए इस बदलाव को सभी ने सराहा।
खंडेराव गेट से होकर शहर के बाजारों और बस्तियों में प्रवेश किया जाता है। यातायात की सबसे बड़ी बाधा पंचकुइयां रोड पर लगीं होर्डिंग थीं। बुधवार को यहां वाहनों का आसानी से आवागमन होता रहा। होर्डिंग हटने से लोगों को अपने वाहनों की पार्किंग के लिए जगह भी मिल गई। खंडेराव गेट से पंचकुइयां तिराहे तक डिवाइडर के दोनो ओर सड़क बीस फुट चौड़ी है। सड़क के किनारों पर चार फुट के फुटपाथ हैं। लेकिन, बेतरतीब होर्डिंग और अतिक्रमण की वजह से यह रास्ता संकरा हो गया था, जो एक दशक बाद बुधवार को अपने मूल स्वरूप में खुला-खुला नजर आया। इस सबके बीच अब बड़ी चुनौती है कि अब ऐसी ही स्थिति बनाए रखने की है। सुझाव है कि यहां आसपास खाली स्थान पर पार्किंग स्थल बना दिया जाए। जैसा कि नगर आयुक्त ने कहा कि अवैध कब्जे करने या अवैध तरीके से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर कर उन्हें जेल भेजा जाए।
चौड़ी हो गई सड़क
पिछले दस सालों से सड़क तक होर्डिंगों का कब्जा था, इससे रास्ता संकरा हो गया था। लेकिन, होर्डिंग हटने के बाद अब सड़क एक बार फिर चौड़ी हो गई है, जिससे आवागमन आसान हो गया है। अमर उजाला का प्रयास जनहित में बेहद सार्थक रहा है।
विज्ञापन
- अशोक पटैरिया
पूरे शहर में चले अभियान
बेतरतीब होर्डिंग हटने से सड़क का यातायात सुगम हो गया है। इसके लिए अमर उजाला और नगर विधायक को साधुवाद, लेकिन अब शहर में फैले अतिक्रमण को भी हटाया जाना चाहिए। क्योंकि शहर की सड़कें संकरी हैं और अतिक्रमण की वजह से हालात और भी खराब हो गई है।
- अनिल दीक्षित
अन्य इलाकों में भी यही समस्या
होर्डिंग की समस्या केवल पंचकुइयां रोड की ही नहीं थी, बल्कि पूरे शहर में अवैध होर्डिंगों का जाल बिछा हुआ है। यह यातायात की बढ़ी बाधा बनी हुईं हैं। बावजूद, जिम्मेदार महकमों का ध्यान इनकी ओर नहीं है। पूरे शहर को अवैध होर्डिंग से छुटकारा दिलाना चाहिए।
- कैलाश गुप्ता
सूरत बदल गई सड़क की
पंचकुइयां रोड से होर्डिंग हटने से इस मार्ग की सूरत बदल गई है। पहले होर्डिंग की वजह से सड़क से किला नजर नहीं आता था, परंतु अब यह स्पष्ट नजर आ रहा है। शहर क्षेत्र में पार्किंग स्थल की व्यवस्था के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए।
- शैलू दुबे