फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   61 distric youth programe

नीरज ने लगाई सबसे लंबी छलांग

Fri, 06 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 61वां जनपदीय युवक समारोह का आयोजन भानी देवी गोयल सरस्वती इंटर कालेज में किया गया। इस दौरान मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन लंबी कूद बालक सीनियर वर्ग में नीरज ने प्रथम, सक्ष कुमार ने द्वितीय व शिवम राना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालक जूनियर वर्ग में अंकित सिंह ने प्रथम, राजाबाबू ने द्वितीय व कृष्णकांत ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, गोला फेंक बालिका जूनियर वर्ग में मनीषा साहू ने प्रथम, सुमन गुप्ता ने द्वितीय व लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


400 मी. बालिका सीनियर वर्ग में शोभा रायकवार प्रथम, राखी देवी द्वितीय व डॉली तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 400 मी. बालक सीनियर वर्ग में सुरेंद्र प्रजापति ने प्रथम, रोहित दिवाकर ने द्वितीय व संगीत सिंह ने तृतीय स्थान पाया। 400 मींटर जूनियर बालक वर्ग में बृजेश राजपूत ने प्रथम, हर्षवर्धन राजपूत ने द्वितीय व शाकिर खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि क्रीड़ा व व्यायाम केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है बल्कि जीवन के हर आयाम में यह महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वहीं, संयोजक व डीआईओएस नीरज पांडेय ने शिक्षा के साथ खेलकूद को जरूरी बताया।

इस मौके पर सीबी सिंह, कमलेश दुबे, अखिलेश पिपरैया, जेएस भोगल, पीके मौर्य, सुदर्शन शिवहरे, रवींद्र त्रिपाठी, इंद्रा गुप्ता, आरके सिंह, बीएस निगम बीपी दोहरे, विनोद शर्मा, अजय सिंह, चंद्र भान तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, सुनील भावे, रघुवीर रावत व अजय रजक आदि मौजूद रहे। संचालन लखनलाल व आभार प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने जताया।

पौरूष के अर्द्धशतक से जीता झांसी सुपर किंग
झांसी। जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 झांसी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में झांसी सुपर किंग ने झांसी टाइगर्स को छह विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। पौरूष ने जुझारू प्रदर्शन करते हुए अर्द्धशतकीय पारी खेली।

पं. विश्वनाथ शर्मा न्यास खेल परिसर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झांसी टाइगर्स ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 125 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आकाश ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। रोहित पांडेय ने 22 रन व नितिन ने 11 रनों का योगदान दिया। वहीं, विपक्षी टीम की ओर से गेंदबाज अवतार सिंह, सक्षम शर्मा व कुणाल यादव ने दो-दो विकेट व आरिफ अंसारी ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा क रने उतरी झांसी सुपर किंग की टीम ने 20वें ओवर में ही 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। पौरूष सिंह ने आतिशी पारी खेलते हुए अर्द्धशतक लगाया, जिसमें उन्होंने 45 गेंदों पर 11 चौके व 1 छक्के की मदद से 65 रन बनाए। शिवम राय ने 15 रन व जगवेंद्र यादव ने 12 रनों का योगदान दिया। वहीं, विपक्षी टीम की ओर से गेंदबाजी में देवव्रत ने दो विकेट व आनंद ने एक विकेट लिया।


इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, रमाकांत वर्मा, परवेज खान, अरविंद तिवारी, अरुण राय, दशरथ राय, विपुल तेलंग, राघवेंद्र यादव, यादवेंद्र्र सिंह, रवि कुशवाहा व सुमित कुलकर्णी आदि मौजूद रहे। संघ के सचिव बृजेंद्र यादव ने बताया कि छह नवंबर को सुबह 9:30 बजे से झांसी टाइगर्स व झांसी पैंथर्स के बीच पं. विश्वनाथ शर्मा न्यास खेल परिसर में मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed