Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   60,000 passengers traveled by train.

Jhansi News: ट्रेनों से 60 हजार यात्रियों ने किया आवागमन

Fri, 06 Nov 2026 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
60,000 passengers traveled by train.
झांसी। रेलवे स्टेशन पर त्योहार के चलते यात्रियों की संख्या का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को करीब 60 हजार यात्रियों ने आवागमन किया। यह संख्या शुक्रवार से रविवार तक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपोत्सव को लेकर नौकरी-पेशा लोगों और विद्यार्थियों का अपने-अपने घरों जाना शुरू हो गया है। जिसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। रेलवे के अनुसार झांसी स्टेशन से सामान्य दिनों में औसतन करीब 45 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही है।
विज्ञापन


- 12 नवंबर तक नहीं कन्फर्म रिजर्वेशन
झांसी। रेलवे स्टेशन से चाहे दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन हो या फिर भोपाल या कानपुर की तरफ। अधिकांश ट्रेनों की किसी भी श्रेणी में कन्फर्म रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। लंबी दूरी की ट्रेन जैसे गोवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, मंगलादीप, कर्नाटका एक्सप्रेस आदि ट्रेन हाउसफुल हैं। वहीं, कन्फर्म टिकट के लिए लोग तत्काल की लाइन में लग रहे हैं, लेकिन अधिकांश को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया ट्रेनों में कन्फर्म रिजर्वेशन नहीं मिलने की वजह से ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से बस स्टैंड से 24 घंटे चलेंगी बसें
झांसी। रोडवेज की बसें शुक्रवार से 17 नवंबर तक 24 घंटे बस स्टैंड से चलेंगी। यात्रियों को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए अतिरिक्त कर्मी तैनात होंगे। रोडवेज के जीएम उमेशचंद्र सिंह आर्या ने बताया झांसी से सबसे ज्यादा सवारी लखनऊ, गोरखपुर व कानपुर जाती हैं। इसके चलते इन रूट की बसों का संचालन दिन-रात होगा। बांदा, उरई, जालौन, ललितपुर की बसें भी लगातार चलेंगी। इसके लिए स्टैंडों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर दी गई है, जो शुक्रवार सुबह से ड्यूटी पर होंगे। यह कर्मी जरूरत पड़ने पर वर्कशॉप से बसें मंगवाकर चलवाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed