फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   60 years old every small farmer gets pension says yogi adityanath

साठ साल के हर छोटे किसान को मिलेगी पेंशन: योगी

Wed, 24 Apr 2019 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
60 years old every small farmer gets pension says yogi adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लघु और सीमांत किसानों को पहुंच रहा है। चुनाव के बाद बुंदेलखंड के लघु और सीमांत के साथ बड़े किसानों को भी इसका लाभ मिलने जा रहा है। साठ वर्ष की उम्र के हर छोटे किसान को पेंशन की सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसी तरह लघु, मध्यम वर्गीय व्यापारियों को भी पेंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को गिन्नौट बाग में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर नागरिक की जुबान पर मोदी सरकार का नाम यूं ही नहीं आया है। इसके लिए बहुत परिश्रम हुआ है। देश के स्वाभिमान और पुरुषार्थ को जगाया गया है। पांच साल के कार्यकाल में गरीबों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। मोदी सरकार ने डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान, चार करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन, पांच करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन, साढ़े नौ करोड़ जरूरतमंदों को टॉयलेट, साढ़े बारह करोड़ लोगों को सम्मान निधि की पांच हजार रुपये सालाना की किस्त मुहैया कराई है। 15 करोड़ नौजवानों को आर्थिक स्वावलंबन का रास्ता खोलना, 35 करोड़ जन-धन के बैंक खाते में स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाता रहा है। आजादी के बाद किसी ने ईमानदारी से कार्य किया है तो वह मोदी सरकार है। 
विज्ञापन


लोक कल्याण की योजनाएं, एक्सप्रेस वे, मेट्रो लाइन, इंटर कॉलेज की स्थापना का कार्य हुआ है। योगी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती के प्रयास से डिफेंस कॉरीडोर व नौ हजार करोड़ रुपये की पाइप पेयजल योजना यहां को लोगों को मिली है। प्रधानमंत्री ने नौ हजार करोड़ रुपये की पेयजल योजना की नींव रखी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से नौजवानों को रोजगार मिलेगा। छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। बुंदेलखंड में सिंचाई के लिए पानी, पेयजल और औद्योगिक गलियारा बन जाए तो बुंदेलखंड की धरती स्वर्ग बन जाएगी। आतंकवाद पर यूपीए सरकार और बिजली कटौती पर सपा व बसपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती है। मौजूदा सरकार में पर्याप्त बिजली मुहैया कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विपक्षियों का नाम लिए बगैर तंज कसा कि बजरंग बली का नाम लेने पर उन्हें चुनाव प्रचार करने से रुकवा दिया गया था। इस दौरान मैंने मंदिर-मंदिर जाकर अनुष्ठान प्रारंभ कर दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि जातिवाद की बाधा हो या विपक्षी गठबंधन के भ्रष्टाचार या फिर अनाचार की, सभी बाधाएं दूर हुई हैं। भाजपा प्रदेश में 74 प्लस का लक्ष्य पूरा करेगी। उन्होंने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक इच्छा शक्ति के अभाव में आतंकवाद व नक्सलवाद बढ़ा। 

मोदी सरकार में सेना को खुली छूट मिली और पुलवामा की घटना के 72 घंटे में आतंकवादी मार गिराए थे। दस दिन के अंदर पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकवादी कैंप तहस-नहस कर दिए गए थे। तीसरे चरण के रुझानों से स्पष्ट है कि भाजपा और उसका गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंडवासियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। बीच में ऐसा दौर आया कि गुंडों के राज में दरवाजे बंद करने पड़े थे। 


उन्होंने कहा कि सांसद निधि बिना बिचौलियों के खर्च करेंगे। इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ, बौद्ध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह, प्रांतीय महामंत्री विजय बहादुर पाठक, महिला मोर्चा की कमलावती, रमेश लोधी, वीरेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, जे के सिंह, संजीव श्रृंगीऋषि, हरीराम निरंजन, नगर पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, शालिनी भार्गव, डॉ. जगदीश सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed