फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   571 youth received job

571 युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 22 Aug 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
571 youth received job
झांसी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में दीन दयाल सभागार में दो दिवसीय मंडलीय रोजगार मेले में आठ कंपनियों ने 571 अभ्यर्थियों का चयन किया।

मंडल के लगभग तीन हजार युवाओं ने रोजगार मेले में आईं सभी आठ कंपनियों की चयन प्रक्रि या में शामिल हुए। इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। बैल्सपन इंडिया लि. कच्छ ने ट्रेनीज ऑपरेटर पद पर 93, प्रतिभा सिंटेक्स प्रीथमपुर ने मशीन आपरेटर पदों के लिए 109, यूरेका फोर्ब्स प्राइवेट लि. ने कस्टमर सेल्स स्पेशलिस्ट के लिए 23, एससीआईप्र लि. गुजरात ने सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के लिए 77, एसआईएस इंडिया लि. देहरादून ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए 84, शिव शक्ति बायोटेक्नॉलाजी लि. सागर ने सेल्स एजूकेटिव के लिए 83, शिव शक्ति बायो टेक्नालाजी लि. लखनऊ ने सेल्स असिस्टेंट के लिए 62 एवं भारतीय जीवन बीमा निगम सीएवी झांसी ने अभिकर्ता के लिए 40 अभ्यर्थियों का चयन किया। रोजगार मेला 22 अगस्त को भी चलेगा। इस अवसर पर सहायक निदेशक एसबी सिंह, बीकेडी एलआईसी शाखा प्रबंधक एके श्रीवास्तव, खेमचंद्र, हेमंत यादव, प्रेम नारायण, गनेश विश्वकर्मा, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।

युवा रोजगार मेला आज
झांसी। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत शनिवार को युवा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें कौशल विकास मिशन योजनांतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त सफल /उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी आडिटोरियम में रोजगार मेला दोपहर एक बजे शुरू होगा, जिसमें प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र अभ्यर्थियों को सम्मानित करेंगे। राज्य मंत्री दोपहर 1.40 बजे लखनऊ से वायु मार्ग से झांसी आएंगे। पुलिस लाइन हेलीपैड से सीधे वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। सम्मान के लिए प्रशिक्षणार्थियों का शुक्रवार को विकास भवन में चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed