फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   56 parks of the city are being illuminated by the electricity of street lights

Jhansi News: स्ट्रीट लाइटों की बिजली से रोशन हो रहे शहर के 56 पार्क

Mon, 22 Apr 2024 04:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
56 parks of the city are being illuminated by the electricity of street lights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शहर के तकरीबन 56 पार्क ऐेसे हैं, जिनमें बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। यह सभी पार्क स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शनों से जोड़कर रोशन किए जा रहे हैं। बिजली विभाग के अफसरों ने कई बार नगर निगम और जेडीए को पत्र लिखा है। अब बिजली विभाग के अफसर स्ट्रीट लाइटों की गिनती में जुट गए हैं।

शहर में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसके तहत विभाग द्वारा कई टीमों का गठन भी किया गया है। बिजली चोरी की सूचना देने वालों को भी पुरस्कृत करने की योजना भी संचालित है। लेकिन शहर के 56 सरकारी पार्क बिना बिजली के कनेक्शन लिए ही रोशन किए जा रहे हैं। इसका खामियाजा बिजली विभाग को भुगतना पड़ रहा है। पार्कों में बिजली का कनेक्शन लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने कई बार जेडीए और नगर निगम को पत्र लिखा है। निष्कर्ष नहीं निकलने पर बिजली विभाग के अफसरों ने मुख्यालय के अफसरों को सूचित कर दिया है। कार्यवाही करने के लिए बिजली विभाग के अफसरों ने पार्कों के नजदीक स्थित स्ट्रीट लाइटों की गिनती शुरू कर दी है। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी ने बताया कि शहर के 56 पार्कों में बिजली का कनेक्शन नहीं है। यह सभी पार्क स्ट्रीट लाइटों से संचालित हो रहे हैं। इसके लिए नगर निगम और जेडीए के अफसरों से पत्राचार किया जा चुका है। पार्कों के नजदीक खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की गिनती कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed