फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   56 out of 58 hydrants of fire brigade are closed, if there is a fire, even water will not be available

फायर ब्रिगेड के 58 में से 56 हाईड्रेंट बंद, आग लगी तो पानी भी नहीं मिलेगा

Tue, 07 Sep 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
56 out of 58 hydrants of fire brigade are closed, if there is a fire, even water will not be available
झांसी। फायर ब्रिगेड के 58 में से 56 हाईड्रेंट बंद हो गए हैं। महज दो ही काम कर रहे हैं। कई सड़कों के नीचे दब गए हैं और कुछ के पाइप पूरी तरह से गल चुके हैं। स्थिति ये है कि कई तो अब नजर भी नहीं आते हैं। ऐसे में आग लगने पर कभी भी हालात भयावह हो सकते हैं।
विज्ञापन

दमकल दस्तों को महानगर के हर कोने में आसानी से पानी उपलब्ध हो सके, इसके लिए 58 स्थानों पर हाईड्रेंट स्थापित किए गए थे, जो सीधे पाइप लाइनों से जुड़े हुए थे। आग बुझाने के दौरान पानी खत्म होने पर फायर टेंडर में नजदीकी हाईड्रेंट से पानी भर लिया जाता था। पानी के लिए गाड़ियों को फायर स्टेशन तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ती थी। लेकिन, लगातार अनदेखी के चलते 58 में से 56 हाईड्रेंट बंद हो चुके हैं। यहां तक कि इनमें से ज्यादातर अब नजर भी नहीं आते हैं। ऐसे में पानी की उपलब्धता के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ जाती है। अक्सर पानी लेने के लिए फायर स्टेशन तक की दौड़ लगानी पड़ जाती है।
विज्ञापन

हाईड्रेंट की कमी की वजह से अलग से पानी के स्रोत चिह्नित किए गए हैं। आकस्मिक स्थिति में इन्हीं स्रोतों से पानी लिया जाता है। इसके अलावा आग लगने पर मौके पर एक से अधिक फायर टेंडर ले जाए जाते हैं, ताकि एक का पानी खत्म होने पर दूसरे का इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकेश शुक्ला, फायर स्टेशन प्रभारी
कर्मचारियों की भी है भारी कमी
झांसी। अग्निशमन विभाग कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। जिले में फायरमैन के 105 पद हैं, लेकिन तैनाती सिर्फ 45 की ही है। लीडिंग फायरमैन के 14 पदों में से सात खाली चल रहे हैं। अग्निशमन अधिकारी के छह पद रिक्त चल रहे हैं। जबकि, अग्निशमन अधिकारी (द्वितीय) के सात में से छह पद रिक्त चल रहे हैं।

जिले को मिलेगा एक और फायर स्टेशन
झांसी। वर्तमान में जिले में चार फायर स्टेशन झांसी, मोंठ, गरौठा व मऊरानीपुर में हैं। लेकिन, जल्द ही अब एक और फायर स्टेशन गरौठा में बनने जा रहा है। इसकी स्थापना डिफेंस कॉरिडोर के लिए ली गई भूमि पर की जाएगी। फयर स्टेशन की स्थापना और संसाधन उपलब्ध कराने का काम उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। जबकि, संचालन अग्निशमन विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed