{"_id":"5c56099cbdec2258bd0c83c6","slug":"51549142428-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांडों की लड़ाई की गेटमैन को मिली सजा, रेलवे ने थमाई चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांडों की लड़ाई की गेटमैन को मिली सजा, रेलवे ने थमाई चार्जशीट
Sun, 03 Feb 2019 02:50 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 03 Feb 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का काम तेज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर रोड क्रासिंग पर बुधवार को दो सांडों की लड़ाई में बूम (गेट) टूटने के मामले में गेटमैन को चार्जशीट थमा दी गई है। पता चला है कि गेटमैन ने वक्त पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी नहीं दी। हालांकि, इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में रोष है।
मालूम हो कि 30 जनवरी की दोपहर 2.40 बजे ग्वालियर रोड क्रासिंग गेट बंद था, तभी वहां दो सांड लड़ने लगे, जिससे सिद्देश्वर मंदिर की तरफ का बूम टूट गया था। इसके बाद ट्रेनों को निकालने के लिए स्लाइडिंग बूम की मदद ली गई। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई।
शाम पांच बजे कानपुर झांसी पैसेंजर के निकलने के वक्त बूम को बदलने का काम किया गया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस मामले में गेटमैन को चार्जशीट थमा दी गई। चार्जशीट में कारण बताया गया कि गेटमैन ने इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों को घटना की जानकारी नहीं दी। जबकि, पता चला है कि गेटमैन ने आदेश तहत रूट रिले सिस्टम के कर्मचारियों को अवगत कराया दिया था।
विज्ञापन
आरआरआई कर्मचारी ही आगे अधिकारियों को जानकारी देते हैं। अफसर सिर्फ इसलिए नाराज हैं कि गेटमैन ने वाहन की टक्कर से बूम को तोड़ा क्यों नहीं दिखाया? ताकि वह इस पर जवाब देने से बच जाते। आरपीएफ वाहन चालक को तलाशती रहती। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नियम के तहत की कार्रवाई की गई।