{"_id":"5a901f184f1c1be13b8b48f2","slug":"51519394584-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेणी- अदर्स,,, तीन घंटे ठप रहा रेल यातायात-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेणी- अदर्स,,, तीन घंटे ठप रहा रेल यातायात-City
Updated Fri, 23 Feb 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन घंटे ठप रहा रेल यातायात
सोनागिर स्टेशन के नजदीक खराब हुआ मालगाड़ी का इंजन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सोनागिर स्टेशन के निकट शुक्रवार को मालगाड़ी का इंजन फेल होने से तीन घंटे तक अप रेल यातायात ठप रहा। इससे छह से अधिक ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रही। इससे यात्री परेशान रहे।
शुक्रवार की सुबह 10.32 बजे ग्वालियर से झांसी की तरफ आ रही मालगाड़ी का इंजन सोनागिर स्टेशन के नजदीक खराब हो गया। इससे अप रेल मार्ग यातायात ठप पड़ गया। मालगाड़ी के पीछे आ रही 12138 पंजाब मेल, 12644 हजरत निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस, 22416 एसी एक्सप्रेस 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 12708 एपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12280 ताज एक्सप्रेस अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हो गई। झांसी से दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी को दतिया स्टेशन तक लाया गया, तब कहीं जाकर यातायात दोपहर 1.18 बजे सामान्य हो सका। ट्रेनें एक से तीन घंटे तक लेट हो गई। छोटे स्टेशनों पर ट्रेन के खड़े रहने से यात्री भी बेचैन हो गए।