फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   प्रोफेशनल कोर्सों में 71 फीसदी प्रवेश-City

प्रोफेशनल कोर्सों में 71 फीसदी प्रवेश-City

Wed, 06 Sep 2017 08:43 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
प्रोफेशनल कोर्सों में 71 फीसदी प्रवेश-City
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.............................
प्रोफेशनल कोर्सों में 71 फीसदी प्रवेश
- बीयू व संबद्ध कॉलेजों में प्रक्रिया पूरी
- पंद्रह सौ से अधिक सीटें रह गई हैं खाली
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में मौजूदा सत्र की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रोफेशनल कोर्सों की 5185 सीटों के मुकाबले 3671 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए हैं। यानी कि 71 फीसदी सीटें भर सकी हैं, जबकि 29 प्रतिशत खाली रह गई हैं।
बीयू और कॉलेजों में चल रहे कुछ विभागों की तो सभी सीटें भर गई हैं। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त हिंदी विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर साइंस, रिहेबिलिटेशन साइंस और बाबू जगजीवन राम इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ विभाग में 100 फीसदी प्रवेश हुए हैं। जबकि, आर्किटेक्चर में 99.9 प्रतिशत सीटें भर गई हैं। इसी तरह, अर्थ साइंस में 97 प्रतिशत, फार्मेसी में 91.3, फिजिकल एजूकेशन में 91, फूड टेक्नोलॉजी में 85 फीसदी, फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी में 80, इंस्टीट्यूट ऑफ लैंग्वेज में 80 प्रतिशत, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में 71.5, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 69.8, एजूकेशन में 64.2, डॉ. रंगनाथन इंस्टीट्यूट ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में 63.5 फीसदी, बेसिक एंड एप्लाइड साइंस में 63.1, इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस में 63 फीसदी, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 62.5 फीसदी प्रवेश हुए हैं। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट 62 प्रतिशत सीटें भरी हैं। कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 61.8, इन्वॉयरमेंट एंड डेवलपमेंट स्टडीज में 60, लाइफ साइंस में 55, होम साइंस में 48.6, फाइन आर्ट में 47.2 फीसदी, सोशल साइंस में 41.6, बायोमेडिकल साइंस में 39 फीसदी प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन


कुछ का खाता भी नहीं खुला
बीयू में चल रहे कुछ विभागों के कोर्सों का तो खाता तक नहीं खुला है। इंस्टीट्यूट ऑफ एल्टरनेटिव मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च के एमएससी कोर्स की सभी 40 सीटें खाली रह गई हैं। इसके अलावा बेसिक एंड एप्लाइड साइंस के एसएससी इलेक्ट्रॉनिक्स कोर्स, आईटीएचएम के मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट, मैनेजमेंट के एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस), इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस विभाग के मास्टर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स कोर्स में एक भी प्रवेश नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed