फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सिविक एमीनिटीज- मंत्री ने नर्सिंगहोम की जांच की-City

सिविक एमीनिटीज- मंत्री ने नर्सिंगहोम की जांच की-City

Thu, 31 Aug 2017 09:07 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
सिविक एमीनिटीज- मंत्री ने नर्सिंगहोम की जांच की-City
अमर उजाला अभियान का असर
विज्ञापन

---------------------
सिविक एमीनिटीज
----------------
फोटो
-------------

नर्सिंगहोम के बेसमेंट में भर्ती थे मरीज
- प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण में पकड़ी गई गड़बड़ी
- टाउन प्लानर सभी नर्सिंगहोम की जांच करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने नर्सिंगहोमों का निरीक्षण किया। इलाइट चौराहा के पास कपूर नर्सिंग होम के बेसमेंट में मरीज भर्ती मिलने पर उन्होंने टाउन प्लानर को निर्देश दिए कि नियमानुसार जांच करें, यदि गड़बड़ी है तो नर्सिंगहोम सील करें। नर्सिंगहोम मोटी कमाई कर रहे हैं, लेकिन पैसा चैरिटी पर खर्च नहीं कर रहे हैं। ऐसे नर्सिंगहोम को सील किया जाएगा। सरकारी जमीन पर बने नर्सिंगहोम की जांच कराने के भी निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री का दिन निरीक्षणों में बीता। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीयू में भर्ती मरीज इमामबाड़ा निवासी अजमेरी और बाहर सैंयरगेट निवासी बाकर खान से बातचीत की और पूछा कि इलाज में पैसा तो नहीं लिया जा रहा। अस्पताल की व्यवस्थाएं देख उन्होंने सीएमएस डा. बीके गुप्ता की तारीफ की और कहा कि जिला अस्पताल में यदि बेहतर साफ-सफाई हो तो मरीज नर्सिंगहोम में जाना छोड़ देंगे। उन्होंने कपूर नर्सिंगहोम का निरीक्षण किया। यहां पर बेसमेंट में मरीज भर्ती थे। नर्सिंगहोम मानक के विपरीत बना था। बताया गया कि 2002 में नर्सिंगहोम पर शमन शुल्क लगाया गया था। उन्होंने टाउन प्लानर को निर्देश दिए कि सभी नर्सिंगहोम की नियमानुसार जांच करें और यदि मानक के विपरीत कोई नर्सिंगहोम चल रहा है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। न तो बेसमेंट में आईसीयू चलेगा और न ही मरीज भर्ती होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सामने निर्मल हॉस्पिटल, सिटि हॉस्पिटल, कनकने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मानस मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निर्मल हॉस्पिटल में शिकायत मिली कि पहाड़ काटकर नर्सिंगहोम बनाया गया है। उन्होंने जांच कराने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, ज्यादातर नर्सिंगहोम में सुरक्षा के लिहाज से कमियां मिलीं। अंदर के बार्डों में रोशनी का पर्याप्त इंतजाम नहीं था। आक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त नहीं थे। उन्होंने कहा कि सरकार नर्सिंगहोम के माध्यम से जनकल्याण कर रही है, इसलिए नर्सिंगहोम की जिम्मेदारी है कि आय को चैरिटी के रूप में खर्च करें। टाउन प्लानर को निर्देश दिए कि जो नर्सिंगहोम जेडीए के मानके के अनुरूप नहीं बने हैं, उनकी जांच कर कार्रवाई करें। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर फोरेंसिक विंग और आईटी विंग के निर्माण की प्रगति देखी और निर्माण कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। आयुर्वेदिक कालेज में एनेस्थीसिया चिकित्सक की जानकारी मिली कि वह प्राइवेट प्रैक्टिस करता है। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि चिकित्सक के बयान दर्ज करें और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। प्रभारी मंत्री ने शिल्पग्राम में पीपल का पौधा रोपा व महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, सीडीओ ए. दिनेश कुमार, एडीएम हरीशंकर, नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी, टाउन प्लानर एनके पुष्कर्णा उपस्थित रहे।

थाना नबाबाद देखा
प्रभारी मंत्री ने थाना नबाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि मोटरसाइकिल पर यदि महिलाएं जा रही हैं तो उनको रोककर उन्हें परेशान न किया जाए। पुलिस का रवैया अच्छा रहे, इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए। मित्र पुलिस की तरह आचरण करें। पीड़ितों को न्याय मिले और उन्हें शिकायत करने के लिए मुख्यमंत्री तक न भटकना पड़े, इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने भूमि विवाद रजिस्टर, थाना समाधान दिवस और एंटी भूमाफिया की जानकारी ली।

सदर तहसील गए
प्रभारी मंत्री ने सदर तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत रजिस्टर देखा और कहा कि शिकायतों को समय सीमा में हल करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को विश्वास हो सके। उन्होंने फसल ऋण मोचक योजना की तैयारियां करने के निर्देश दिए।

बिना मान्यता के कोचिंग सेंटर बंद होंगे
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में सिर्फ 48 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं। बिना अनुमति के यहां पर बहुत से कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। इसकी शिकायतें आ रही हैं। कोचिंग संचालक मनमाना पैसा वसूल कर रहे हैं। कोचिंग सेंटर पंजीकरण करा लें, यदि नहीं कराते हैं तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।


डॉक्टर की जांच होगी
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर की संपत्ति की जांच कराई जाएगी। वह इसके लिए शासन में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव से कहेंगे कि संबंधित चिकित्सक की उसके अधीनस्थों ने जांच न कराई जाए, बल्कि अन्य चिकित्सकों को जिम्मेदारी दी जाए।

आज बबीना जाएंगे
प्रभारी मंत्री एक सितंबर को बबीना ब्लाक का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed