{"_id":"5995f5774f1c1b84248b47eb","slug":"51502999927-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम की गिरफ्तारी से नाराज सपाइयों दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम की गिरफ्तारी से नाराज सपाइयों दी गिरफ्तारी
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम की गिरफ्तारी से नाराज सपाइयों दी गिरफ्तारी
ललितपुर। उन्नाव के औरास थाना पुलिस ने आगरा एक्सप्रेस से औरैया जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गिरफ्तारी से गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन कर कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंक दिया। यह देखकर कोतवाली पुलिस ने सपाईयों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें एक कार्यकर्ता मामूली रूप से घायल हो गए।
घंटाघर पर धरना दे रहे युवजन सभा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पुलिस के बल पर विपक्ष पर हमलावर है। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि लोकतंत्र का हनन करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तो वहीं विरोध करने पर ललितपुर में सपाईयों पर बर्बतापूर्वक लाठीचार्ज कर दिया गया। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, नगराध्यक्ष अजीज कुरैशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष आसिफ कुरैशी, छात्रसभा जिलाध्यक्ष सेतू यादव, शिवम यादव आदि मौजूद रहे। इससे पहले कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंक दिया, जिस पर पुलिस ने सपाईयों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें सपा कार्यकर्ता अनुराग खरे मामूली रूप से घायल हो गए। इस दौरान गिरधारी यादव, महेंद्र यादव, नैपाल सिंह यादव, रामप्रताप सिंह, रानू यादव को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ दिया।