{"_id":"594bbbe84f1c1b60668b4578","slug":"51498135528-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ ऑफिस से अतिक्रमण साफ किया-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ ऑफिस से अतिक्रमण साफ किया-Lalitpur
Updated Thu, 22 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीओ आफिस से खदेड़े गए दलाल
- जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के इर्दगिर्द जमा रहने वाले दलालों को खदेड़ा गया। इसके अलावा यहां व्याप्त अतिक्रमण को साफ किया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने आरटीओ आफिस का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
संभागीय परिवहन कार्यालय में एक सैकड़ा से अधिक दलाल सक्रिय हैं। लाइसेंस बनवाना हो या गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराना हो, सभी कामों के लिए लोगों को दलालों का सहारा लेना पड़ता है। दलाली का यह सारा खेल विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सांठगांठ से खुलेआम चलता है। इस शिकायत पर मंगलवार को तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी ने आरटीओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया था। उन्होेंने ऑफिस को तत्काल दलालों से मुक्त करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद एआरटीओ वीके शुक्ला और नवाबाद थाना पुलिस ने दलालों को खदेड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में कई बार आरटीओ आफिस से दलालों को हटाया जा चुका है, लेकिन कुछ दिन बाद ही स्थिति जस की तस हो जाती है।