फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   500 garo me paipline se pohachne lagi gais, jald saehar me badega dayra

500 घरों में पाइपलाइन से पहुंचने लगी गैस, जल्द शहर में बढ़ेगा दायरा

Wed, 09 Jun 2021 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
500 garo me paipline se pohachne lagi gais, jald saehar me badega dayra
500 घरों में पाइपलाइन से पहुंचने लगी गैस, जल्द शहर में बढ़ेगा दायरा
विज्ञापन

झांसी। महानगर में पाइपलाइन रसोई गैस परियोजना का केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके बाद शहर के पांच सौ घरों में पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचने लगी। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड के अधिकारियों ने एस्क्वायर ग्रैंड कॉलोनी में एक उपभोक्ता के घर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उपभोक्ता से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने बात भी की। इसके साथ ही सीएनजी मोबाइल रिफ्यूलिंग यूनिट को भी शुरू किया गया।
महानगर में पाइपलाइन गैस परियोजना के तहत सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड ने पिछले साल काम शुरू किया था। महानगर में अब तक राजगढ़, राजघाट कॉलोनी, आवास विकास क्षेत्र में गैस पाइपलाइन डाली जा चुकी है। मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झांसी में परियोजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान एस्क्वायर ग्रैंड कॉलोनी में अमरनाथ नरुला के घर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड के अधिकारियों की मौजूदगी में स्वदेश नरुला ने गैस जलाकर परियोजना को शुरू किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश की समृद्धि और विकास में पीएनजी का अहम योगदान है। झांसी में तेजी से इसका विस्तार किया जाएगा। साथ ही सीएनजी की आपूर्ति के लिए भी मोबाइल रिफ्यूलिंग यूनिट शुरू की गई है। केंद्रीय मंत्री ने स्वदेश नरुला और उनकी बेटी उपासना बब्बर से भी बात की।
विज्ञापन

सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिरदेश कुमार ने कहा कि झांसी में पांच सौ घरों में पीएनजी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अगले दो वित्तीय वर्ष में 20 हजार घरों तक पाइपलाइन से गैस पहुंचने लगेगी। इसके लिए काम लगातार जारी है। निदेशक वाणिज्य सुनील कुमार बेंस ने कहा कि झांसी में पीएनजी के साथ सीएनजी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। अब तक झांसी में पांच सीएनजी स्टेशन हैं। इस साल में छह नए सीएनजी स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने बरुआसागर में कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू किया है। इस दौरान मैनेजर मुईन खान समेत कंपनी के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने में क्या बनाया है?
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने पीएनजी के शुभारंभ के दौरान उपभोक्ता स्वदेश नरुला और उपासना बब्बर से बातचीत के दौरान गैस के उपयोग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपभोक्ता गृहिणी से पूछा कि खाने में आज क्या बना है? स्वदेश नरुला ने कहा कि दाल चावल बन रहे हैं। उन्होंने पीएनजी के एलपीजी से सस्ते और कम जोखिम पूर्ण होने की बात कही। अधिकारियों ने उपभोक्ता का स्वागत किया।

कानपुर पर नहीं रहेगी निर्भरता
झांसी में सीएनजी अब तक कानपुर से आती है। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड ने मोबाइल रिफ़्यूलिंग यूनिट शुरू की है। इसके बाद कानपुर पर निर्भरता खत्म होगी। इससे लोगों को सीएनजी सस्ती दरों पर मिलने लगेगी। इसके लिए रक्सा से लहरगिर्द तक स्टील पाइपलाइन डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed