फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   5 new case of corona

क्वारंटीन किए गए मजदूरों ने खाने को लेकर किया हंगामा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
5 new case of corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
गुरसराय(झांसी)। रामनगर रोड स्थित आसरा आवासों में क्वारंटीन किए गए 221 प्रवासी मजदूरों ने शनिवार की सुबह हंगामा कर पत्थर चला दिए। इससे वहां तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही एसडीएम गरौठा एवं थानाध्यक्ष गुरसराय मौके पर पहुंचे। दोनों ने उन लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। लोग समय से भोजन न मिलने और वहां पर अव्यवस्था होने से नाराज हैं। रामनगर रोड पर स्थित आसरा आवासों में झांसी से लाकर दूसरे प्रदेशों से आए 221 प्रवासी मजदूरों को यहां पर लाकर रखा गया है। यहां पर उनका चिकित्सीय परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें अलग-अलग कमरों में क्वारंटीन किया गया। शनिवार को सुबह भोजन की व्यवस्था ठीक न होने से वह लोग नाराज होकर हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने नगर पालिका के कर्मचारियों पर पत्थर फेंक दिए। इसकी जानकारी एसडीएम अशोक कुमार सिंह को दी गई। इसके वह और थानाध्यक्ष अभिनेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने सभी को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद उनको भोजन दिया गया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने मजदूरों का पुन: चिकित्सीय परीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार की शाम को दो बसों से 50-50 मजदूरों को और वहां भेजा गया है। इसके अलावा झांसी से पांच सौ से ज्यादा मजदूर यहां पर आए। काफी लोगों को एरच एवं कुरैठा में शिफ्ट किया गया। मॉडल स्कूल कुरैठा भेजे गए।  शनिवार की देर रात सरकारी मॉडल स्कूल कुरैठा में लगभग
विज्ञापन

तीन सौ के ऊपर प्रवासी मजदूरों के अलावा अन्य लोगों को भेजा गया। लोगों को डीसीएम एवं पिकअप गाड़ियों में भरकर लाया जा रहा है।  उपजिलाधिकारी गरौठा ने बताया कि लगभग पांच सौ लोगों के ऊपर जिला से
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों वर्ग के लोगों को भेजा गया है जिसमें से आधे एरच एवं आधे माडल स्कूल कुरैठा में शिफ्ट करवाए जा रहे हैं। वहीं बामौर ब्लॉक का प्रभारी खंड विकास अधिकारी बामौर को बनाया गया है।  उधर,  मोंठ  स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुमित मिसुरिया  ने बताया कि शेल्टर होम में बीती रात आए करीब डेढ़ सौ लोगों की थर्मामीटर गन से जांच  की गई। जांच के दौरान कोई व्यक्ति संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed