फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   48 School Vehicles Declared Unfit; Will Be Seized If Found Operating on the Road

Jhansi News: 48 स्कूली वाहन अनफिट, सड़क पर दौड़ते मिले तो होंगे सीज

Sat, 30 May 2026 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
48 School Vehicles Declared Unfit; Will Be Seized If Found Operating on the Road
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। जनपद में 2402 स्कूलों के वाहनों की जांच में 48 वाहन अनफिट पाए गए हैं। इन सभी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति/ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम गौरांग राठी ने निर्देश दिए कि अगर अनफिट वाहन सड़क पर दौड़ते मिले तो सीज करें।
बैठक में डीएम ने एडीएम प्रशासन, अपर नगर आयुक्त, एसपी सिटी और सीओ ट्रैफिक को पार्किंग समेत ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करने और दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र पर हादसों को रोकने के लिए प्वाइंट्स बनाने के निर्देश दिए। इलाइट चौराहे पर यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए इलाइट चौराहा स्थित मिष्ठान भंडार समेत आसपास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन बनाने के निर्देश दिए। एआरटीओ हेमचंद्र गौतम ने बताया कि जिले में मदरसों समेत 2436 स्कूलों में से 2402 की जांच कर ली गई है। स्कूली वाहनों की जांच में 48 वाहन अनफिट मिले हैं। सभी का संचालन रोक दिया गया है। डीएम ने स्कूली वाहनों के निजी ड्राइवरों का सत्यापन और चिकित्सीय जांच भी हो। कहा कि स्कूल प्रबंधक यह प्रमाणित करें कि कोई भी बच्चा बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट के वाहन से स्कूल नहीं आएगा। यदि स्कूल की ड्रेस में 18 वर्ष से छोटे बच्चे द्वारा बिना लाइसेंस वाहन चलाने के दौरान दुर्घटना होती है तो अभिभावक/ प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रजनीश गुप्ता ने बताया कि बालू खनन और क्रेशर के चलते क्षतिग्रस्त हो रहे गरौठा में रमपुरा सिमरधा मार्ग, गरौठा-मोतीकटरा-कुरैछा, दुगारा-बगरौनी-मारकुआं-गुढ़ा मार्ग और रक्सा-करारी मार्ग पर ओवरलोड वाहन रोकना जरूरी है, ताकि सड़क को सुरक्षित किया जा सके। डीएम ने तत्काल वेब कैमरा और ट्रैफिक बैरियर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम अरुण कुमार गौड़, डीआईओएस रती वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed