फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   460 tortoise found, one arrested

मोंठ में 460 कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 25 Jun 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
460 tortoise found, one arrested
मोंठ में तस्कर के पास से बरामद कछुए। - फोटो : MOTH
मोंठ में 460 कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

मोंठ (झांसी)। पुलिस ने बुधवार की रात को 460 कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। रात को पुलिस ढाबों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति दो थैले लिए दिखाई दिया। पुलिस को उस पर शक हुआ तो उसे पकड़कर तलाशी ली। उसके पास से दो थैलों के अंदर प्लास्टिक की टोकरी में बंद छोटे-छोटे कछुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कछुओं की तस्करी करता है। वह शताब्दी बस से कानपुर से कछुओं को लेकर महाराष्ट्र के माले गांव जा रहा था।

उन्नाव में शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी अफजल खान शताब्दी बस से छोटे कछुओं को लेकर महाराष्ट्र के मालेगांव जा रहा था। रात में बस ढाबे पर खड़ी थी। उस दौरान वह भी ढाबे पर खाना खाने के लिए उतरा। उसी समय पुलिस ढाबों पर चेकिंग कर रही थी। उसके हाथ में दो थैले दिखाई दिए तो पुलिस को शक हुआ। इस पर पुलिस ने उसे पकड़कर थैले खोलकर देखा तो प्लास्टिक की जालीदार टोकरियों में कछुए दिखाई दिए। इस पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कछुओं की तस्करी करता है। उसने बताया कि वह कानपुर में गंगा घाट से कछुओं को पकड़कर मध्य प्रदेश के शहरों में महंगे दामों में बेचता है। इसके अलावा महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में भी कछुओं की सप्लाई करता है। वह इस बार कछुओं को लेकर महाराष्ट्र के मालेगांव में बेचने जा रहा था। सीओ डा. प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 9/51 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि कछुओं की तस्करी में उसके साथ कई लोग शामिल हैं। अब उससे पूछताछ के बाद उसके साथियों को भी पकड़ा जाएगा। कछुआ बरामद होने की जानकारी मिलने पर डीएफओ बीके मिश्रा भी मोंठ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि कछुआ जलीय जंतु है। आरोपी को बरामद कछुओं के साथ अदालत में पेश किया गया है। अदालत के आदेश पर कछुओं को नदी में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed