फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   45 new corona positive

कोरोना से एक की मौत, 45 नए मरीज मिले

Sat, 03 Oct 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
45 new corona positive
45 new corona positive
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है। शुक्रवार को इस महामारी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 45 नए मरीज भी मिले। इसके साथ ही, जिले में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7367 पर पहुंच गई है। वहीं, 156 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

शिवाजी नगर निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति को बुखार, कफ और गले में समस्या होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पहले से गुर्दा रोग और डायबिटीज से ग्रसित था। इसके अलावा कोरोना के 2827 नमूनों की जांच में 45 नए मरीज मानिक चौक, पुलिस लाइन, नगर निगम कंपाउंड, प्रेमगंज, कमल सिंह कॉलोनी, झारखड़िया, पुलिया नंबर नौ, सिल्वर्ट गंज, राजीव नगर नगरा, हीरापुरा, सूर्यपुरम, मेहंदीबाग, सिविल लाइन, ईसाईटोला, एवट मार्केट, गुरसराय, ग्राम बछेह, वैद्यराज घासमंडी, मानिक चौक, स्कूलपुरा, क्रिश्चियन हॉस्पिटल कैंपस, आरा मशीन, शिवाजी नगर, धाईपुरा मऊरानीपुर, करगुवां जी आदि क्षेत्रों में मिले।
विज्ञापन

विदित हो कि जिले में अब तक 7367 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। हालांकि, इनमें से 5668 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 885 का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 88.95 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 658 सक्रिय संक्रमित हैं और इनमें से 156 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed