{"_id":"5c69b6e0bdec224b575057b4","slug":"41550431968-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 थानेदारों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 थानेदारों के तबादले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 थानेदारों के तबादले
झांसी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने 26 थानेदारों के तबादले किए हैं। इनमेें झांसी, जालौन व ललितपुर के थानेदार शामिल हैं।
डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने झांसी में तैनात निरीक्षक आशीष मिश्रा, भगवानदास, बंधलाल यादव, धर्मवीर, नयन सिंह, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, लालचंद्र यादव, रामकरन को जालौन, झांसी में तैनात उपनिरीक्षक रंजना गुप्ता, सत्यनारायण शुक्ला, कृष्णवीर सिंह व धर्मेंद्र को ललितपुर भेजा है।
वहीं, जालौन में तैनात निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार द्विवेदी, रूद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्र, सुनील कुमार तिवारी, प्रभूनाथ, रवींद्र कुमार त्रिपाठी व महाराज सिंह तोमर को झांसी और ललितपुर में तैनात सुभाष चंद्र को जालौन, निगवेंद्र प्रताप सिंह को झांसी व महेंद्र प्रताप को ललितपुर से जालौन भेजा है। बताया गया है जल्द ही झांसी, ललितपुर व जालौन में तैनात करीब 55 उपनिरीक्षकों की भी सूची आने वाली है, जिसमें कुछ उपनिरीक्षक ऐसे भी हैं जो वर्तमान में चार्ज में चल रहे हैं।
विज्ञापन
चार्ज पाने को एड़ी चोटी का जोर
थानों में तैनाती पाने के लिए अभी से थानेदार व उपनिरीक्षकों ने एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने बड़े सत्ताधारी नेताओं के यहां परिक्रमा भी शुरू कर दी है। कई अधिकारियों से सेटिंग लगाने में भी लग गए हैं। डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि काम करने वालों को ही चार्ज मिलेगा।