फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अंचलों में आज भी रेडियो की पैठ -CTY

अंचलों में आज भी रेडियो की पैठ -CTY

Wed, 13 Feb 2019 08:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
अंचलों में आज भी रेडियो की पैठ -CTY
अंचलों में आज भी रेडियो की पैठ
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो की विशेषताओं पर चर्चा हुई। बताया गया कि दूर दराज के अंचलों में आज भी रेडियो की पैठ है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जनसंचार में रेडियो के महत्व, विविध प्रारूपों, दैनिक क्रियाकलापों, लक्ष्यों और उनके लिए बेहतर ढंग से कार्यक्रम तैयार करने की प्रविधियों और सावधानियों के बारे में भी बताया गया।
डीएसडब्ल्यू प्रो. देवेश निगम ने कहा कि अपनी खूबियों के कारण रेडियो आज भी बहुसंख्य जनता का पसंदीदा संचार माध्यम बना है। यह एक ऐसा माध्यम है जिसका प्रयोग हर व्यक्ति अपने दूसरे कामों को जारी रखते हुए कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से रेडियो के विविध कार्यों को अंजाम देने की सफलता हासिल कर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डॉ. सीपी पैन्यूली ने सामुदायिक रेडियो के इतिहास और उसके विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेडियो अपनी खूबियों के कारण देश के सुदूर अंचलों तक अपनी पैठ रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रेडियो बुंदेलखंड के प्रतिनिधि मनीष श्रीवास्तव ने अपनी संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उन कार्यक्रमों का ब्योरा पेश किया। इसके माध्यम से वे बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों से उनकी मातृभाषा में संपर्क साधने में लगे हैं। उन्होंने कार्यक्रमों को तैयार करने के पूर्व किए गए प्रयासों का भी विवरण और व्यावहारिक परेशानियों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कई कार्यक्रमों की रिकार्डिंग भी विद्यार्थियों को सुनाई। इस कार्यक्रम में राघवेंद्र दीक्षित, सतीश साहनी, अभिषेक कुमार, डॉ. उमेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed