फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पार्षद लखनऊ रवाना-Cordination

पार्षद लखनऊ रवाना-Cordination

Mon, 07 Jan 2019 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
पार्षद लखनऊ रवाना-Cordination

विज्ञापन

पार्षद लखनऊ रवाना, करेंगे प्रदर्शन
झांसी। 74 वां संविधान संशोधन विधेयक लागू करने की मांग को लेकर पार्षद रविवार को लखनऊ रवाना हो गए हैं। लखनऊ में प्रदेश भर के पार्षद 74 वां संविधान संशोधन की मांग करेंगे, ताकि अधिक से अधिक अधिकार मिल सकें।
74 वां संविधान संशोधन विधेयक लागू करने की मांग कई वर्षों से चल रही है, लेकिन किसी भी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा था कि प्रदेश के नगर निकायों में उनकी सरकार आई तो चुनाव के बाद संशोधन विधेयक लागू करेंगे। निकाय चुनाव हुए एक साल से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से इस बारे में कोई सुगबुगाहट नहीं है। लोकसभा चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है, ऐसे में पार्षदों को लगता है कि सरकार विधेयक लागू करने की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी 652 निकायों के 12007 वार्डों के पार्षद सोमवार को सुबह 11 बजे विधानसभा भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नगर निगम के पार्षद लखनऊ रवाना हो गए हैं। नगर निगम में रवानगी के समय अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता मौजूद रहे। इस मौके पर दिनेश प्रताप सिंह, महेश गौतम, किशोरी प्रसाद रायकवार, दिनेश सिंह दीपू, विकास खत्री, लखन कुशवाहा, क्रांती छत्रपाल, इंदु वर्मा, प्रियंका साहू, रमा कुशवाहा, पुष्पेंद्र यादव, उमेश जोशी, सुरेंद्र साहू, अमन राय, नीरज गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, छोटेलाल, प्रदीप नगरिया, अविनाश यादव, अरविंद बब्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed