फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अवैध कोचिंग पर कसेगा शिकंजा -Dehat

अवैध कोचिंग पर कसेगा शिकंजा -Dehat

Thu, 16 Aug 2018 10:16 AM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
अवैध कोचिंग पर कसेगा शिकंजा -Dehat
अवैध कोचिंग पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

झांसी। शहर में चल रहीं अवैध कोचिंग पर शिकंजा कसा जाएगा। कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीम को हर सप्ताह रिपोर्ट देनी होगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर में चल रहीं मानक के विपरीत अवैध कोचिंग सेंटर व कंप्यूटर सेंटर्स के खिलाफ सोमवार को उच्च शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में आरोप लगाया कि विभिन्न कोचिंग सेंटरों द्वारा छात्रों से मनमाने तरीके से फीस वसूली जा रही है। जबकि, कोचिंग में न तो बैठने की व्यवस्था है, न पंखे एवं पार्किंग हैं। इसके बावजूद शहर में कई अवैध कोचिंग सेंटर और इंस्टीट्यूट चल रहे हैं। कई ऐसे कोचिंग इंस्टीट्यूट हैं, जो व्यवसायिक कोर्सों का भी संचालन कर रहे हैं। मंगलवार को उच्च शिक्षा अधिकारी ने कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय के डॉ. बीबी त्रिपाठी, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, डॉ. संजीव मिश्रा, डॉ. रामआसरे, डॉ. अजय शंकर यादव को टीम का सदस्य बनाया है। टीम को हर सप्ताह की जांच रिपोर्ट शनिवार को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed