फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हर वार्ड में होगा सफाई हवलदार-City

हर वार्ड में होगा सफाई हवलदार-City

Mon, 19 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
हर वार्ड में होगा सफाई हवलदार-City
अब हर वार्ड में तैनात होंगे सफाई हवलदार
विज्ञापन

- मूल वार्ड से ट्रांसफर होंगे सफाई कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महानगर की सफाई और दुरुस्त करने के लिए अब प्रत्येक वार्ड में सफाई हवलदार तैनात किए जाएंगे। सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर रहें, इसलिए जो सफाई कर्मचारी जिस वार्ड का मूल निवासी है, उसका तबादला दूसरे क्षेत्र में किया जाएगा।
नगर निगम में 1,288 सफाई कर्मचारी हैं। साठ वार्डों के हिसाब से देखें तो 20 से 24 कर्मचारी प्रत्येक वार्ड में काम कर रहे हैं। कर्मचारियों की बायोमैट्रिक हाजिरी लग रही है, लेकिन इसके बाद भी सफाई दुरुस्त नहीं हो रही है। किसी वार्ड में नालियां साफ नहीं हो रहीं तो किसी में झाड़ू नहीं लग रही है। सिविल लाइन के पार्षद सुनील नैनवानी ने बताया कि उनके क्षेत्र में 24 सफाई कर्मचारी लगे हैं, लेकिन 14-15 कर्मचारी ही नियमित आते हैं, जबकि हाजिरी सभी की लग रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मुक्ताकाशी मंच की सफाई करने के नाम पर उनके क्षेत्र से कर्मचारी गायब रहते हैं।
विज्ञापन

सफाई हवलदारों के 28 पद सृजित हैं, लेकिन 30 कर्मचारी काम कर रहे हैं। प्रत्येक सफाई हवलदार के पास दो- दो वार्ड की जिम्मेदारी है। हवलदार एक वार्ड में जाता है, तो दूसरे वार्ड के सफाई कर्मचारी गायब हो जाते हैं और सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। इसलिए नगर निगम ने निर्णय लिया है कि 30 कार्यवाहक सफाई हवलदार और बनाए जाएंगे तथा उन्हें वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रत्येक वार्ड में एक-एक हवलदार हो जाने के बाद सफाई में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी ही नहीं, बहुत से सफाई कर्मचारी जिस वार्ड के मूल निवासी हैं, उसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों की शिकायतें आ रही हैं कि वह हाजिरी लगाने के बाद अपने घर चले जाते हैं। यदि कोई उनका विरोध करता है तो लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। इसलिए अब सफाई कर्मचारियों को उनके मूल वार्ड से हटाकर दूसरे वार्ड में तैनात किया जाएगा।

आजाद गंज में झड़ाऊ शौचालय
सीपरी बाजार के आजाद गंज से पार्षद सुरेंद्र कुमार साहू ने नगर आयुक्त को बताया कि उनके वार्ड में झड़ाऊ शौचालय हैं। इसलिए वहां पर गंदगी रहती है। उन्होंने शौचालय तुड़वाने की मांग की है।


जल्द तैनाती करेंगे
तीस सफाई हवलदारों की जल्द तैनाती करेंगे। इससे व्यवस्थाएं ठीक होंगी। अभी हवलदार दो- दो वार्ड देखते हैं, इसलिए पूरा समय एक वार्ड में नहीं दे पा रहे हैं। यदि एक हवलदार होगा तो सफाई बेहतर होगी।
- प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed