फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   महापौर शपथ ग्रहण-Cordination

महापौर शपथ ग्रहण-Cordination

Tue, 12 Dec 2017 08:41 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
महापौर शपथ ग्रहण-Cordination
टैग- शपथ ग्रहण
विज्ञापन

--------------

फोटो
-------------
कर्तव्यों का निष्ठा से पालन और सच्ची श्रद्धा से काम
भव्य समारोह के बीच शहर की नई सरकार ने ली शपथ
- जय-जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा, एक पार्षद देर से पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार को भव्य समारोह में शहर की नई सरकार ने शपथ ली। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने महापौर रामतीर्थ सिंघल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में महापौर ने उनसठ पार्षदों को शपथ दिलाई। एक पार्षद विलंब से पहुंची, जिससे वह शपथ नहीं ले सकीं। मेयर और पार्षदों ने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने और सच्ची श्रद्धा से काम करने की शपथ ली। इस दौरान जय श्री राम का उद्घोष हुआ।
किले की तलहटी में स्थित मुक्ताकाशी मंच पर दोपहर में सवा दो बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई। बगैर किसी औपचारिकता के नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने नगर निगम की अधिसूचना - नंबर 6269 पढ़ी। इसके बाद उन्होंने महापौर को परंपरा के अनुसार गाउन पहनाया। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने 2.32 बजे महापौर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करूंगा और संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखूंगा। इसके बाद महापौर ने 15 - 15 पार्षदों को बारी- बारी से शपथ दिलाई। शपथ लेते ही ‘जयश्री राम’ के नारे लगने लगे। कुछ देर बाद मंडलायुक्त ने महापौर को गदा (शहर की चाभी) भेंट की। शपथ ग्रहण के बाद नगर आयुक्त ने कहा कि जनवरी -18 में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो रहा है। प्रयास है देश के दस शहरों में झांसी का नाम हो, इसलिए स्वच्छता सबसे बड़ी चुनौती है। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन डा. नीति शास्त्री ने किया।
विज्ञापन


इनसेट
-----
ये रहे मौजूद
मंच पर विधायक रवि शर्मा, जवाहर सिंह राजपूत, बिहारी लाल आर्य समेत विधान परिषद के पूर्व उपसभापति मानवेंद्र सिंह, पूर्व महापौर किरन वर्मा, पूर्व महापौर डा. बी लाल, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल, रतनलाल अहिरवार, डा. धन्नू लाल गौतम, भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, मोहन सिंह यादव, हरगोविंद कुशवाहा, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, बसपा के महानगर अध्यक्ष आनंद साहू, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेके शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी ए. दिनेश कुमार, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, अधिशासी अभियंता एके शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश बाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
-------
बाद में हस्ताक्षर किए
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वार्ड नंबर 37 की पार्षद भगवती समय से नहीं पहुंच सकीं, जिससे वह मंच पर अन्य पार्षदों के साथ शपथ नहीं ले पाईं। बाद में उनसे रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराकर शपथ ग्रहण की औपचारिकता पूरी कराई गई।

दलगत स्थिति
--------------------------
भाजपा - 21
बसपा - 11
कांग्रेस - 06
सपा - 03
आप - 02
निर्दलीय - 17
-------------
कुल- 60
-------------
इनसेट
--------
स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाएंगे: महापौर
झांसी। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने शपथ लेने के बाद नगर निगम कार्यालय पहुंचकर पत्रकारों से कहा कि शहर का ज्यादा से ज्यादा विकास हो, इसके लिए स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाएंगे।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण बड़ी समस्या है। व्यापारी वर्ग से बातचीत कर इसका समाधान निकालेंगे। जनहित के मुद्दों पर नगर निगम संजीदा होकर काम करेगा। अवैध होर्डिंग नहीं लगने देंगे। नालों पर अतिक्रमण और सफाई की समस्या का निरीक्षण कर हालात देखेंगे और समाधान कराएंगे। जिन नालों पर अतिक्रमण है, उसे साफ कराएंगे। महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देंगे, ऐसा सिस्टम बनाएंगे ताकि महिलाओं को परेशानी न हो। शहर की सफाई को और बेहतर करेंगे।


अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण
झांसी। बहुजन समाज पार्टी के पार्षदों ने शपथ लेने के बाद एसपीआई इंटर कालेज के सामने वीरांगना झलकारी बाई और कचहरी चौराहा पर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी ने अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जोन इंचार्ज रविकांत मौर्य, जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार, जिला प्रभारी भूपेंद्र आर्य, आनंद साहू, सुरेंद्र श्रीवास समेत सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed