{"_id":"59ff3c334f1c1b78548bb0dd","slug":"41509899315-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव- नामांकन दो पर्चा भरे-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव- नामांकन दो पर्चा भरे-City
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैग - चुनाव
---------------
खुल गया नामांकन का खाता, दो पर्चे भरे गए
पार्षद पद के दो उम्मीदवारों ने भरे फार्म, 238 नामांकनपत्र खरीदे गए
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नामांकन के दूसरे दिन रविवार को नामांकन करने वालों का खाता खुल गया। निवर्तमान पार्षद सुरेश चंद्र गोपी ने निर्दलीय और आफाक मकरानी ने समाजवादी पार्टी से पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। तहसील में दूसरे दिन भी नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। महापौर के लिए सात, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए एक और पार्षद पद के लिए 238 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे।
नामांकन के दूसरे दिन भी बुंदेलखंड कॉलेज में सन्नाटा रहा। लेकिन, दोपहर बाद वार्ड नंबर 14 खुशीपुरा द्वितीय से पार्षद पद के निर्दलीय प्रत्याशी और निवर्तमान पार्षद सुरेश चंद्र गोपी ने नामांकन किया। वह इससे पहले खुशीपुरा प्रथम से पार्षद रहे हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 52 मुकरयाना से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी मोहम्मद आफाक मकरानी ने नामांकन पत्र जमा किया। इनकी पत्नी अफरोज मकरानी निर्दलीय निवर्तमान पार्षद हैं।
इससे पहले तहसील में नामांकन खरीदने वालों की भीड़ दूसरे दिन भी लगी रही। नगर निगम के पार्षद पद के लिए 204 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। महापौर पद के लिए समाजवादी पार्टी के राहुल सक्सेना ने तीन सेट व बहुजन समाज पार्टी के बृजेंद्र कुमार व्यास ने दो सेट और खरीदे। संतोष कुमार पुलिया नंबर नौ, रामकुमार नगरा, हरीशंकर साहू, चित्रलेखा पत्नी ओमबाबू कुशवाहा और आशा रानी पत्नी रामसेवक शर्मा ने महापौर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा। नगर पालिका बरुआसागर के अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार रायकवार और पार्षद पद के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। नगर पंचायत बड़ागांव के काउंटर पर सन्नाटा रहा और पार्षद (सदस्य) पद के लिए एक मात्र नामांकन पत्र बिका। इसे भगवत प्रसाद ने खरीदा।