फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   केंद्रीय मंत्री विजय गोयल,,,-City

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल,,,-City

Fri, 27 Oct 2017 08:10 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल,,,-City
फोटो
विज्ञापन

झांसी-खजुराहो फोरलेन का काम जनवरी से
केंद्रीय राज्यमंत्री विजय गोयल ने बुंदेलखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की समीक्षा
बोले, पटरियां कम, इसलिए धीमी चल रही रेल योजनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
केंद्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं सांख्यिकी राज्यमंत्री विजय गोयल ने कहा कि झांसी-खजुराहो फोनलेन का काम जनवरी से शुरू हो जाएगा। पटरियों की कमी से कई रेल योजनाएं धीमी चल रही हैं। पटरियों की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को वे बुंदेलखंड मेें 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की समीक्षा करने झांसी आए थे।
पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि बुंदेलखंड की सभी 150 करोड़ से अधिक की योजनाओं को पूरा करना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। विदेशी सैलानियों की पसंद खजुराहो के लिए अधिकांश पर्यटक झांसी से सड़क मार्ग से होकर ही जाते हैं। पर्यटक झांसी से खजुराहो तक सुगमता और जल्दी पहुंच सके। केंद्र सरकार इस योजना को शीघ्रता से पूरा कराना चाहती है। दो चरणों में यह योजना 2020 में पूरा होगी। उन्होंने कहा कि झांसी-कानपुर डबल ट्रैक का काम धीमा चल रहा है। इसके लिए उन्होंने रेल विकास निगम लिमिटेड के अफसरों से साफ कहा है कि वह काम ही सीमा तय करें अन्यथा वे कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन

झांसी-मथुरा तीसरी रेल लाइन योजना का बजट स्वीकृत हो चुका है, लेकिन पटरियों की कमी से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। पटरियों की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडरिंग की जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान कि उनमें देश का नेतृत्व करने की काबिलियत हैं, इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता चुनावों में कांग्रेस को लगातार जवाब दे रही हैं। आलोचना करना आसान होता है, काम करना उतना ही मुश्किल। इसके बाद उन्होंने मुस्तरा स्टेशन पहुंचकर झांसी-कानपुर डबल ट्रैक कार्य का निरीक्षण भी किया। उनके साथ विधायक रवि शर्मा, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed