फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जनसेवा कर उतार रहे छात्रवृति का कर्ज-City

जनसेवा कर उतार रहे छात्रवृति का कर्ज-City

Sun, 27 Aug 2017 08:48 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
जनसेवा कर उतार रहे छात्रवृति का कर्ज-City
फोटो..
विज्ञापन

जनसेवा कर उतार रहे छात्रवृत्ति का कर्ज
- जिला अस्पताल के सीएमएस को दो बार में मिली स्कॉलरशिप
- बोले, आत्मविश्वास बढ़ने से आज दे पा रहे हैं बेहतर सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पहले हाईस्कूल फिर एमबीबीएस में छात्रवृत्ति पाने वाले जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके गुप्ता का कहना है कि वह जनसेवा कर सरकार की ओर से दी गई छात्रवृत्ति का कर्ज उतारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है। इसी आत्मविश्वास की बदौलत वह बेहतर सेवाएं दे पा रहे हैं।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि 1973 में उन्होंने हाईस्कूल पास किया था। अच्छे नंबर आने पर शासन ने उन्हें 16 रुपये छात्रवृत्ति देनी शुरू कर दी। 1975 तक इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी होने तक उन्हें छात्रवृत्ति मिली। इसके बाद उन्होंने एमबीबीएस करने के लिए सीपीएमटी की परीक्षा दी। परीक्षा में वह झांसी टॉपर रहे, जबकि प्रदेश में 28वां स्थान हासिल किया। इस पर उन्हें फिर से 1979 तक छात्रवृत्ति मिलती रही। उन्हें पसंदीदा विषय सर्जरी भी मिल गया। बताया कि उनके अलावा दो भाई और दो बहनें भी पढ़ाई करती थीं। उन्हें माता-पिता से पैसे मांगने में संकोच होता था। इसलिए छात्रवृत्ति मिलने पर गर्व महसूस हुआ। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ गया। एक मई 1986 को उनकी नियुक्ति ललितपुर के बार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के तौर पर हो गई। डॉ. गुप्ता के अनुसार सरकार ने उन्हें नि:शुल्क पढ़ाया है, जो कि उनके लिए कर्ज जैसा है। शुरू से ही उनके मन में प्राइवेट की जगह सरकारी डॉक्टर बनकर काम करने की इच्छा थी। इसलिए वह सरकारी नौकरी मेें पूरे मन से जनसेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन



आपके पास भी है छात्रवृत्ति पाने का मौका
सब हेड... अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - 2017 में 31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
- फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाकर भरा जा सकता है फार्म
- एक एमबी से ज्यादा न हो प्रमाण पत्र
- विद्यार्थियों को फार्म में फोटो, अपनी पिछली कक्षा की मार्कशीट और घर का प्रमाण लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आवेदन स्वीकृत नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com या फिर इस लिंक http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2017 पर जाकर फार्म भरा जा सकता है।
फार्म में मांगी गईं सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं, बल्कि शहर में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर होगी। फार्म भरते समय विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार शहर का चयन कर सकते हैं। इसके लिए 55 शहरों का विकल्प फार्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।
पिछली बार की तरह इस बार भी नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नौवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। पिछले साल एक लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए 36 विद्यार्थियों को छात्रवृृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।


दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का ही छात्र उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed