{"_id":"6414a2d47c84518f310096a4","slug":"408-directors-elected-unopposed-in-jhansi-elections-for-110-posts-today-jhansi-news-jhs2408866127-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में 408 निदेशक निर्विरोध चुने गए, 110 पदों पर चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में 408 निदेशक निर्विरोध चुने गए, 110 पदों पर चुनाव आज
विज्ञापन
झांसी। जिले की 58 साधन सहकारी समितियों के 522 निदेशकों में 408 का निर्विरोध ही निर्वाचन हो गया है। सौ से ज्यादा आवेदकों द्वारा नाम वापस ले लिए गए हैं। ऐसे में अब 110 निदेशक पदों पर दो या उससे ज्यादा दावेदार होने पर शनिवार को निर्वाचन होगा।
सहकारी समितियों के निदेशक पद के लिए मंगलवार को नामांकन हुए थे। बुधवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच हुई। साथ ही वैध नामों का प्रदर्शन किया गया। बृहस्पतिवार को नाम निर्देशन प्रपत्र की नाम वापसी, अंतिम नाम निर्देशन पत्रों का प्रदर्शन और चुनाव चिह्न का आवंटन हुआ था। बताया गया कि झांसी में सौ से अधिक पदों पर नाम वापसी हुई है। ऐसे में अब जिले में 408 पदों पर निदेशकों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। जबकि, 110 पदों पर दो या इससे अधिक आवेदन आने पर 18 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। वहीं, चार पदों के लिए कोई भी नामांकन नहीं हुआ है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अनूप द्विवेदी ने बताया कि सभी विकास खंडों में स्थित समिति कार्यालय में होने वाले मतदान को लेकर सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
19 मार्च को चुने जाएंगे सभापति, उप सभापति, प्रतिनिधि
सामान्य सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभापति, उप सभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए 19 मार्च को समिति कार्यालय पर अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। इसी तिथि पर अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां दाखिल होंगी और उनका निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने, उनके परिनिरीक्षण, वैध नाम निर्देश का प्रदर्शन, चुनाव चिह्न का आवंटन, मतदान, मतगणना और परिणाम भी रविवार को ही घोषित होंगे।