फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   400 page charge sheet filed against the accused of freeing Mufti from NIA team

Jhansi News: एनआईए टीम से मुफ्ती को छुड़ाने के आरोपियों के खिलाफ 400 पेज की चार्जशीट दाखिल

Tue, 15 Apr 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
400 page charge sheet filed against the accused of freeing Mufti from NIA team

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मुफ्ती खालिद को एनआईटी टीम से छुड़ाने के नौ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विवेचना पूरी कर उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। करीब चार सौ पेज की चार्जशीट में आरोपियों के खिलाफ कई सुबूत एवं दस्तावेज भी पुलिस की ओर से दाखिल किए गए हैं।

12 दिसंबर को बाहर दतिया गेट निवासी खालिद नदवी के घर विदेशी फंडिंग के शक में एनआईए टीम जांच के लिए पहुंची थी। मुफ्ती खालिद को पूछताछ के लिए ले जाते समय आसपास के लोगों ने टीम को घेर लिया। धक्का-मुक्की करते हुए मुफ्ती खालिद का छुड़ा लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। हालांकि टीम ने किसी तरह मुफ्ती को दोबारा अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच लेकर पहुंची।
विज्ञापन




मुफ्ती को एनआईए टीम से छुड़ाने के आरोप में तत्कालीन कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने साकिर उर्फ पप्पू, गोल्डी, परवेज, जकराया, अब्दुल हमीद छोटी मस्जिद का इमाम, गुफरान, मोनिस, कामिल, तारिक, इकराम, शाबिर मकरानी समेत सौ अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 12, 191 समेत कुल आठ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कुछ माह बाद इसकी विवेचना तत्कालीन नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को सौंप दी गई। उन्होंने पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

विदेशी फंडिंग मामले की जांच को पहुंची थी एनआईए टीम



विदेशी फंडिंग मामले की जांच के दौरान एनआईए को मुफ्ती खालिद के पास विदेशों से मोटी रकम मिलने की बात मालूम चली थी। एनआईए को मालूम चला कि यूरोपियन देशों के साथ कई इस्लामिक देशों से मोटी रकम आ रही है। इसकी पड़ताल के लिए एनआईए टीम ने यहां पहुंचकर मुफ्ती के घर की तलाशी ली। उसका पासपोर्ट समेत पुराना वीजा खंगाला। फोन की जांच करके व्हाट्सएप संपर्कों और समूहों के बारे में पूछताछ की। एनआईए टीम ने उससे मुहम्मद इलियास घुमन के बारे में भी पूछताछ की थी। मुफ्ती ने एनआईए को बताया कि वह ऑनलाइन इस्लामिक कोचिंग सेंटर चलाता है। टीम ने करीब 18 लंबे लंबी पूछताछ के बाद मुफ्ती खालिद को छोड़ दिया था।




इस मामले में विवेचना पूरी हो गई है। पुलिस ने तमाम सारे बिंदुओं पर अपनी जांच की। नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। शेष दो के खिलाफ भी जल्द जांच पूरी कर ली जाएगी। - केशव कुमार चौधरी, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed