फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   40 thousand steal from bike diki

व्यापारी की गाड़ी की डिग्गी से 40 हजार उड़ाए

Mon, 16 Oct 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 16 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
40 thousand steal from bike diki
crime, jhansi news - फोटो : demo pic
कोतवाली थाना इलाके में रविवार को दुकान के लिए माल खरीदने आए व्यापारी के स्कूटर की डिग्गी से एक किशोर ने चालीस हजार रुपये उड़ा दिए। घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है, लेकिन चोर पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


ग्रासलैंड निवासी सुनील त्रिपाठी की ग्रासलैंड में ही मानस किराना स्टोर के नाम से दुकान है। रविवार की शाम तकरीबन पांच बजे वह दुकान के लिए सामान लेने शहर क्षेत्र के बाजार आए हुए थे। रानी महल पर अम्माजी की धर्मशाला के पास स्थित हरे माधव किराना स्टोर से उन्हें लिए गए सामान के बिल लेने थे। वह अपना स्कूटर सड़क किनारे खड़ा करके बिल लेने दुकान पर गए। बिल लेने के बाद वह स्कूटर से सुभाष गंज पहुंचे। यहां उन्होंने एक दुकान का भुगतान करने के लिए स्कूटर की डिक्की खोली, तो उसमें रखे हुए चालीस हजार रुपये गायब थे। इससे वह हक्का - बक्का रह गए। वह भाग गर हरे माधव किराना स्टोर पर आए।
विज्ञापन


यहां सीसी टीवी कैमरे का फुटेज देखने पर पता चला कि एक किशोर उनकी स्कूटर की डिक्की खोलकर पैसे निकाल रहा है। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन, चोरी करने वाला किशोर पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed