फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   40 thousand pensioners of Jhansi Railway Division will go digital through Longevity mobile app.

Jhansi News: दीर्घायु मोबाइल एप से डिजिटल होंगे झांसी रेल मंडल के 40 हजार पेंशनर

Thu, 21 Mar 2024 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 21 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
40 thousand pensioners of Jhansi Railway Division will go digital through Longevity mobile app.
पेंशनरों का डाटा सुरक्षित रखने के लिए एप में दिया गया है एम पिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए रेलवे कार्यालय और बैंक के चक्कर लगाने वाले रेलवे पेंशनरों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय पेंशनरों के लिए दीर्घायु मोबाइल एप लांच किया गया है। इस एप के जरिए पेंशनरों की हर समस्या का समाधान हो सकेगा। साथ ही पेंशनरों को कागजी कार्यवाही से भी छुटकारा मिलेगा। एप पर एमपिन से पेंशनर अपना डाटा सुरक्षित रख सकेंगे।
झांसी रेल मंडल में लगभग 40 हजार रेलवे पेंशनर और उनके आश्रित हैं। इन पेंशनभोगियों को हर साल अपनी पेंशन पाने के लिए बैंक में जीवन प्रमाणपत्र देना होता है। इसके लिए उन्हें बैंक जाना होता है या जिस विभाग से वह सेवानिवृत्त हुए थे, उस विभाग से सत्यापन कराना होता है। वहीं, अपने कार्यकाल और पेंशन से जुड़े कई कामों के लिए पेंशनरों को विभागों के चक्कर भी काटने पड़ते हैं। इस परेशानी को अब केंद्र सरकार ने समाप्त कर दिया है। सरकार ने दीर्घायु एप लांच किया है। एप के जरिए पेंशनर बैंक से जुड़े काम, कार्यालय में आवेदन, शिकायत, शिकायत की स्थिति, अपना पेंशन ऑर्डर अपडेट कराने और पेंशन का पूरा ब्योरा देख सकते हैं। वरिष्ठ लेखा अधिकारी आईटी एवं तकनीकी अजय चौधरी ने बताया कि पेंशनरों की सुविधा के लिए दीर्घायु एप लांच किया गया है। जिससे पेंशनर घर बैठे पेंशन से जुड़े सभी काम खुद ही कर सकेंगे।
विज्ञापन

--
ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं दीर्घायु एप
प्ले स्टोर से दीर्घायु एप डाउनलोड करने के बाद 12 अंकों का पीपीओ नंबर डालना होगा। अगले स्टेप में जन्मतिथि और सेवानिवृत्ति की तारीख डालेंगे। इसके बाद पेंशनर के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे सत्यापित करने के बाद पेंशनर डिजिटल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। एप से पेंशन में हुए पिछले 24 बदलाव भी देखे जा सकते हैं। वहीं, डाटा की सुरक्षा के लिए एप में एम पिन भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed