{"_id":"6414a43d06720b025d0b35c4","slug":"40-thousand-accounts-of-postal-department-will-be-inactive-from-april-1-jhansi-news-jhs2408872153-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक अप्रैल से निष्क्रिय हो जाएंगे डाक विभाग के 40 हजार खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक अप्रैल से निष्क्रिय हो जाएंगे डाक विभाग के 40 हजार खाते
विज्ञापन
झांसी। अगर 2016 से पहले का आपका खाता डाक विभाग में है तो आधार कार्ड का केवाईसी जरूर करवा लें। एक अप्रैल से पहले केवाईसी नहीं कराया तो झांसी, ललितपुर और जालौन के डाकघरों में ऐसे 40 हजार से ज्यादा खाते निष्क्रिय हो जाएंगे।
बताया जा रहा है कि ये खाते 2016 के पहले खोले गए थे, इनमें जनता का करोड़ों रुपये जमा है। लेकिन, खास बात यह है कि ग्राहकों ने इनके संचालन के लिए इनमें आधार व मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया। अब विभाग ने इन खातों में 31 मार्च 2023 तक आधार व मोबाइल नंबर लिंक कराने के निर्देश जारी किए हैं।
डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बचत खाता, आरडी, टीडी, एमआईएस, पीपीएफ, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना, एनएससी और केवीपी आदि सभी खातों को मोबाइल से लिंक कराना जरूरी है। मंडल के डाकघरों में तकरीबन 40 हजार से ज्यादा ऐसे खाते हैं, जिनमें केवाईसी अपडेट नहीं है। प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय के मुताबिक उपभोक्ता अपने खातों की केवाईसी जरूर करवा लें।