फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   40 council schools became proficient, teachers honored

Jhansi News: 40 परिषदीय विद्यालय बने निपुण, शिक्षकों का हुआ सम्मान

Thu, 14 Mar 2024 01:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
40 council schools became proficient, teachers honored
- सीडीओ ने शिक्षकों को किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दिसंबर माह में हुए निपुण असेसमेंट टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 40 विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाया गया है। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बुधवार को विकास भवन में सम्मानित किया गया।
पिछले दो साल से निपुण लक्ष्य के तहत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कराई जा रही है। निपुण लक्ष्य के लिए सभी एआरपी, शिक्षक संकुल, एसआरजी आदि को पांच-पांच विद्यालयों को निपुण बनाने की जिम्मेदारी दी थी। दिसंबर 2023 में डीएलएड प्रशिक्षुओं से विद्यालयों का आंकलन करवाया गया। इसमें विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर के आधार पर 40 विद्यालय निपुण विद्यालय चुने गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन में निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। सीडीओ जुनैद अहमद ने कहा कि सभी शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की प्रेरणा लेनी चाहिए। बीएसए नीलम यादव ने कहा कि शिक्षक से निपुण लक्ष्य के लिए बनाई रणनीति साझा करें। इस अवसर पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी उपस्थित रहे। संचालन और आभार डीसी प्रशिक्षण राघवेंद्र ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------
ये विद्यालय बने निपुण

बबीना ब्लॉक के बदैरा और सैंयर, बड़ागांव ब्लॉक के कोट, गौरारी, बराटा और बनगुवां, बामौर ब्लॉक का बालिका विद्यालय गरौठा, बंगरा ब्लॉक का घाघरी, गौड़ का खिरक, खुशीपुरा रानीपुर, धौरा, चिरगांव ब्लॉक के बिठारी, रामनगर, बमनुआं, फूल खिरिया, इटवा खुर्द, फतेहपुर खैरा, नगर क्षेत्र के हंसारी और गरिया गांव बालिका प्राथमिक विद्यालय निपुण चुने गए। गुरसराय ब्लॉक के खड़ौरा, राजापुर, टोड़ीफतेहपुर, इमलौटा, झला, सेमरी कचियां, गुरसराय, लोधी, रामचेरे बगिया, मऊरानीपुर के मेंढ़की, खिलवा, खिलारा, स्यावरी, किशोरपुरा, टपरियन, मोंठ ब्लॉक के करारा, चितवा, काशीपुरा, देहरी और पंडौरी को निपुण विद्यालय चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed