{"_id":"6307cba7fe1eb83bf76d670e","slug":"38-post-worker-64-lack-rupees-coruption-jhansi-news-jhs227414240","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलमाल: फर्जी बचत खाते खोलकर रकम हड़पने में घिरे 38 डाककर्मी, जांच में जांच में 64 लाख के घौटाले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलमाल: फर्जी बचत खाते खोलकर रकम हड़पने में घिरे 38 डाककर्मी, जांच में जांच में 64 लाख के घौटाले का खुलासा
Fri, 26 Aug 2022 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:51 AM IST
सार
जांच में मालूम चला कि इन कर्मचारियों ने फर्जी एंट्री करके लाखों रुपये जमा दिखाए। पैसा निकालने में इन कर्मचारियों की आपसी सांठगांठ रही।
विज्ञापन
भारतीय डाक (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
डाकघर में फर्जी खातों के जरिए करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में अब 38 डाक कर्मचारी संदेह के दायरे में आ गए हैं। इन कर्मचारियों की विभागीय स्तर पर उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है। डाक अफसरों का कहना है अभी तक हुई जांच में 64 लाख रुपये के गोलमाल की पुष्टि हुई है। सभी खातों की पड़ताल के बाद यह रकम बढ़ सकती है।
विज्ञापन
डाकघर में पिछले माह अमानत में खयानत का बड़ा मामला उजागर हुआ था। डाककर्मियों ने मिलीभगत करके पहले फर्जी खाते खोले। उसके बाद रकम जमा करने की फर्जी एंट्री करके कुछ समय बाद वह पूरा पैसा निकाल लिया। मामले का भंडाफोड़ होने के बाद 24 डाककर्मी शक के दायरे में आए थे। जब इनकी जांच शुरू हुई तब अन्य डाककर्मियों की भी मिली भगत सामने आई।
विज्ञापन
डाक अफसरों के मुताबिक यह संख्या बढ़कर 38 हो गई है। जांच में मालूम चला कि इन कर्मचारियों ने फर्जी एंट्री करके लाखों रुपये जमा दिखाए। पैसा निकालने में इन कर्मचारियों की आपसी सांठगांठ रही। पिछले माह इस मामले के खुलासे के बाद से डाक विभाग में हड़कंप है। इस मामले में दो कर्मचारी निलंबित किए जा चुके। चार बचत अभिकर्ता की एजेंसी पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
जांच कमेटी की ओर से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - वीके पांडेय, प्रवर डाक अधीक्षक