फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   37 years later, the industry will enter the name of the department of land

37 साल बाद उद्योग विभाग के नाम दर्ज होगी जमीन

Sat, 05 Dec 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
37 years later, the industry will enter the name of the department of land
झांसी। मऊरानीपुर में औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु 37 साल पूर्व अधिग्रहीत की गई जमीन अब उद्योग विभाग के नाम दर्ज होगी। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मऊरानीपुर में औद्योगिक आस्थान के विकास के लिए सन 1978 में 13.46 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की गई थी। 11.83 एकड़ जमीन ग्राम सभा व 1.63 एकड़ जमीन निजी ली गई थी। ग्राम सभा की अधिग्रहीत की गई जमीन का छह हजार तथा निजी भूमि के काश्तकार को 20 हजार रुपये मुआवजा दिया गया था।
विज्ञापन


लेकिन, राजस्व अभिलेखों में उक्त जमीन उद्योग विभाग के नाम दर्ज नहीं हो पाई थी। जबकि, विभाग ने उक्त जमीन पर कब्जा ले लिया था। वर्तमान में वहां औद्योगिक इकाइयां भी कार्यरत हैं।  निजी काश्तकार से ली गई भूमि ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिग्रहण के बाद जमीन अपने नाम दर्ज न कराने का खामियाजा विभाग को अब भुगतना पड़ा। निजी काश्तकार ने अपने हिस्से की जमीन की बिक्री किसी और को कर दी। क्रेता द्वारा जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई।


डिप्टी कमिश्नर उद्योग रविकांत शुक्ला ने बताया कि अब इस मामले में जिलाधिकारी अनुराग यादव ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व मऊरानीपुर के उप जिलाधिकारी को उक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में उद्योग विभाग के नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed