फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   35 kilo food find antyoday carddharak

अन्त्योदय कार्डधारक को मिलेगा 35 किलो खाद्यान्न

Sat, 09 Jan 2021 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
35 kilo food find antyoday carddharak
झांसी। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को 18 जनवरी तक खाद्यान्न वितरण होगा। इसके अलावा जिन कार्डधारकों का आधार सत्यापन नहीं हुआ उनको राहत देते हुए ओटीपी के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय एवं गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत अन्त्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा खाद्यान्न दिया जाएगा। इसमें 20 किलो गेहूं एवं 15 किलो चावल शामिल है जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्न दिया जाना है। इसमें तीन किलो गेहूं एवं दो किलो चावल दिया जाएगा। गेहूं के लिए दो रुपये प्रति किलो और चावल के लिए तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से पैसा देना होगा। जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव के मुताबिक सभी कोटे की दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक कांटे स्थापित किए गए हैं। जिन राशन कार्ड धारकों के आधार का सत्यापन नहीं हुआ उनको 18 तारीख को ओटीपी के माध्यम से राशन दिया जाएगा। इसके लिए उनके मोबाइल में ओटीपी आएगा। इसके जरिए वह अपने लिए तयशुदा राशन हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed