फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   34 killed in seven months Grbwation

सात महीने में 34 गर्भवतियों की मौत

Fri, 18 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
34 killed in seven months Grbwation
crime news jhansi - फोटो : demo
जनपद में अप्रैल से अक्तूबर तक 34 गर्भवतियों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को सीएमओ ऑफिस में हुई मातृ-मृत्यु समीक्षा समिति की बैठक में यह बात सामने आई है। 
विज्ञापन

झांसी में 20 घर और पांच दुर्घटना में मातृ-मृत्यु हुई हैं। बैठक में सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने इसको गंभीरता से लेते हुए आशाओं, एएनएम से गर्भवती महिलाओं के परिजनों को खतरों के लक्षण के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर आने वाली गर्भवतियों में अंतिम तिमाही की गर्भावस्था वाली महिलाओं और मातृत्व सप्ताह में चिह्नित की गई हाई रिस्क वाली गर्भवतियों की प्रसव योजना बनाई जाए। हाई रिस्क प्रेगनेंसी महिलाओं का प्रसव होने के बाद 42 दिन की अवधि तक फालोअप किया जाए। इससे मातृ-मृत्यु दर में अपेक्षित कमी लाई जा सके। डॉ. प्रीति कैनाल ने बताया कि सीएचसी, पीएचसी से एक्लेम्पिसिया व पीपीएच के केसों का उचित प्रबंधन करने के बाद ही मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाए। इस दौरान डॉ. नरेश अग्रवाल, डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. एनके जैन, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. विजयश्री शुक्ला, डॉ. रजनी चौरसिया मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed