फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   34 by eight positions bid

आठ पदों पर 34 ने की दावेदारी

Mon, 21 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
34 by eight positions bid
झांसी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब समाजवादी पार्टी में ब्लाक प्रमुख के टिकट को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। ब्लाक प्रमुख के आठ पदों के टिकट के लिए 34 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दावेदारी की है। सबसे ज्यादा मारामारी चिरगांव ब्लाक में है। जबकि, मोंठ से केवल एक ही दावेदार सामने आया है।
विज्ञापन


जिले के सभी आठों ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पदों पर सत्ताधारी समाजवादी पार्टी की मजबूत दावेदारी है। क्षेत्र पंचायत की सीटों के लिहाज से पार्टी पूर्ण बहुमत की स्थिति में है। ऐसे में समाजवादी पार्टी में ब्लाक प्रमुख  टिकट के लिए मारामारी की स्थिति है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा आठ दावेदार चिरगांव विकासखंड से सामने आए हैं। यहां से कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के करीबी माने जाने वाले जितेंद्र प्रजापति की पत्नी गीता देवी, लंबे समय तक छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाले अनूप शिवहरे की पत्नी सोनम शिवहरे, शिशुपाल सिंह यादव (मौसिया) की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख सावित्री देवी, सपा के जिला उपाध्यक्ष रामनरेश यादव की मां एवं अतर सिंह की पत्नी राम देवी, नीलेश यादव की पत्नी खुश्बू, राजकुमार यादव उर्फ राजू अतपेई की पत्नी नीरज यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख नर्मदा यादव की पुत्रवधु व आशीष यादव की पत्नी प्रीति यादव व रघुराज सिंह उर्फ पप्पू सिया की पत्नी नीलम यादव ने टिकट मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, मोंठ विकासखंड से केवल पूर्व ब्लाक प्रमुख चरण सिंह यादव ने ही दावेदारी की है।
बड़ागांव विकासखंड से ब्लाक प्रमुख कैलाश नारायण यादव ने पुन: दावेदारी जताई है। इसके अलावा भगवान सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर व अंचल कुमार उर्फ राहुल यादव ने टिकट मांगा है। बबीना से संजय खटीक, कल्याण सिंह बरार, सुरेश रजक, धर्मपाल व आरती देवी अहिरवार ने टिकट मांगा है।

बंगरा से पूर्व ब्लाक प्रमुख लेखराज सिंह यादव की पुत्रवधु एवं जयहिंद सिंह यादव की पत्नी शशिप्रभा यादव, विश्वनाथ सिंह यादव की पत्नी द्रोपदी यादव व भगवत पटेल की पत्नी मीरा ने टिकट मांगा है।

मऊरानीपुर विकासखंड से विधायक डा. रश्मि आर्या की जेठानी हेमलता तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशील कुरैचया के परिवार की रीना कुरैचया ने दावेदारी की है।

बामौर से पूर्व ब्लाक प्रमुख दयाराम यादव की पत्नी शकुंतला सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कालका यादव की पुत्रवधु एवं शिशुपाल यादव की पत्नी मीना देवी, उदय पटेल की पत्नी सुनीता पटेल, वीरेंद्र सिंह वीरू की पत्नी एकांशा यादव व राजा यादव ने दावेदारी की है। वर्तमान में यहां से राजा यादव की पत्नी ब्लाक प्रमुख हैं।

ब्लाक गुरसरांय से रामसिंह कोरी, धर्मदास की पत्नी गोमती देवी, बृजेश श्रीवास की पत्नी सीमा, पूरनलाल अहिरवार की पत्नी सुशीला देवी, मुकेश अहिरवार व हरिश्चंद्र ने टिकट के लिए दावेदारी की है।

सपा की जिला इकाई द्वारा सभी दावेदारों की रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश मुख्यालय भेज दी गई है। वहीं, दावेदार हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने को एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। वह टिकट के लिए स्थानीय नेताओं का दरवाजा खटखटा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेशीय नेतृत्व से सभी संपर्क साध रहे हैं।


‘टिकट को लेकर अंतिम फैसला प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। हालांकि, इस पर स्थानीय नेताओं से भी विचार विमर्श किया जाएगा। माह के अंत तक टिकट की घोषणा कर दी जाएगी।’
- सुदेश पटेल, जिलाध्यक्ष-सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed